सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mandsaur: भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम शृंगार कर लगाया 56 भोग, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे भक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 07:12 PM IST
सार

रविवार को भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम शृंगार कर छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया। 

विज्ञापन
Mandsaur: Lord Pashupatinath was beautifully decorated and offered 56 offerings
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ को 56 भोग अर्पित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर परिसर रविवार को अनेक प्रकार के पकवानों की खुशबू से महक उठा। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रातःकालीन आरती मंडल द्वारा 56 भोग का नैवेद्य लगाया गया, जिसके दर्शन करने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

 
Trending Videos
Mandsaur: Lord Pashupatinath was beautifully decorated and offered 56 offerings
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में हवन में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक कर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा का नयनाभिराम शृंगार कर छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया। रविवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में प्रातः कालीन आरती मंडल के तत्वावधान में सावन माह की समाप्ति के उपलक्ष्य में पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में छप्पन भोग का नैवेद्य अर्पित किया गया।

भगवान को अर्पित किए गए नैवेद्य में कई प्रकार की मिठाइयां व नमकीन शामिल हैं। इसके पूर्व सुबह 11 बजे आरती मंडल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का विद्वान आचार्यों के आचार्यत्व में महारुद्राभिषेक व हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद भगवान पशुपतिनाथ की आरती के पश्चात भगवान पशुपतिनाथ का नयनाभिराम शृंगार कर मंदिर गर्भगृह में एक हजार थाल में 56 भोग का नैवेद्य सजाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandsaur: Lord Pashupatinath was beautifully decorated and offered 56 offerings
मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
50 साल से चली आ रही परंपरा
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रातःकालीन आरती मंडल के प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया कि आरती मंडल द्वारा 50 साल से भी पहले से भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में 56 भोग का नैवेद्य अर्पित करने की परंपरा चली आ रही है। उसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 56 भोग का आयोजन किया गया है, जिसके दर्शन रात 11 बजे तक होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed