सावन महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर शयन कालीन आरती मंडल के तत्वावधान में मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ ने शाही रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण किया। मंदिर परिसर में पशुपतिनाथ की प्रतिकृति रजत प्रतिमा का विधिपूर्वक पूजन हुआ।
2 of 7
पशुपतिनाथ सवारी में लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सुसज्जित रथ में रजत प्रतिमा को विराजित कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बाद भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने रथ को खींचकर सवारी का शुभारंभ किया। शाही सवारी में बाहर से आए कलाकारों ने भगवान का स्वांग धर धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा।
3 of 7
लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी आरंभ होने के पूर्व सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पुलिस बैंड की धुन पर सलामी दी गई। उसके बाद जनप्रतिनिधियों ने रथ को खींचकर आगे बढ़ाया। उत्साह और उमंग के बीच निकली शाही सवारी में हर वर्ग के पुरुष महिला और युवा हजारों की संख्या में शामिल हुए।
4 of 7
महिलाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नगर ही नहीं जिले व आसपास क्षेत्र के हजारों ग्रामीण भी शाही सवारी रथयात्रा का दर्शन करने पहुंचे। शाही रथ में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार कर आरती की गई। कहीं केले तो कहीं फलाहार की प्रसादी वितरित की गई।
5 of 7
कलाकारों की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में दिल्ली के कलाकारों द्वारा शिव पार्वती, राधा कृष्ण, कालका माता, अघोरी टीम ने सबका मन मोह लिया, वहीं धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराहा।
कमेंट
कमेंट X