{"_id":"6568ccc02ba2d4810e0b01c1","slug":"mp-exit-poll-2023-congress-vs-bjp-assembly-seats-wise-results-mahakaushal-malwa-nimar-news-in-hindi-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Exit Poll Result: बुंदेलखंड, विंध्य समेत मप्र के चुनावी क्षेत्रों में किस पार्टी को मिली बढ़त, यहां जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Exit Poll Result: बुंदेलखंड, विंध्य समेत मप्र के चुनावी क्षेत्रों में किस पार्टी को मिली बढ़त, यहां जानिए
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
सार
बुंदेलखंड, विंध्य समेत मप्र के चुनावी क्षेत्रों में किस पार्टी को मिली बढ़त, यहां जानिए
विज्ञापन
1 of 7
MP Exit Poll 2023: जानिए क्या कह रहा एग्जिट पोल का अनुमान।
- फोटो : अमर उजाला
MP Exit Poll Result: मध्यप्रदेश का चुनावी परिणाम जानने के लिए 10 एजेंसियों ने सर्वे कर एग्जिट पोल सामने रखे। इनमें चार में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस को तीन सर्वे में बढ़त मिली। वहीं, तीन एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला सामने आया है।
इन एजेंसियों के सर्वे में इस पार्टी को मिली बढ़त
आज तक एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 140-162, कांग्रेस को 68-90 और अन्य को तीन सीटें दी हैं। एबीपी सी वोटर ने भाजपा को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीट दी हैं। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने भाजपा को 151, कांग्रेस को 74 और अन्य को 2-8 सीटें दी हैं। रिपब्लिक मैट्रिज ने 118-130 सीटों पर भाजपा, 97-107 पर कांग्रेस और दो सीटों पर अन्य की जीत का अनुमान लगाया है। जन की बात ने अपने सर्वे में भाजपा को 100-123, कांग्रेस को 102-125 और पांच सीटें अन्य को दी हैं। नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए किसे, कितनी सीटें मिलीं....।
Trending Videos
2 of 7
MP Exit Poll 2023
- फोटो : अमर उजाला
टाइम्स नाउ-ईटीजी ने मध्यप्रदेश को छह चुनावी क्षेत्रों को बांटकर सर्वे किया है। इसमें बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, मालवा-निमाड़, विध्य और मध्य भारत शामिल हैं। बुंदेलखंड की 26 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिख रहा है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने यहां भाजपा को 12 से 14, कांग्रेस को 11 से 13 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
MP Exit Poll 2023
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने यहां की 34 सीटों में से भाजपा को 13 से 15, कांग्रेस को 18 से 20 और अन्य को एक सीट दी है।
4 of 7
MP Exit Poll 2023
- फोटो : अमर उजाला
महाकौशल की 38 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में काटें की टक्कर दिख रही है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने अपने सर्वे में भाजपा को यहां 17 से 19, कांग्रेस को 19 से 22 और अन्य को एक सीट दी है।
विज्ञापन
5 of 7
MP Exit Poll 2023
- फोटो : अमर उजाला
मालवा-निमाड़ की 66 सीटों पर भी कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला दिख रहा है। टाइम्स नाउ-ईटीजी ने यहां भाजपा को 31-33 और कांग्रेस को 32-33 सीटें दी हैं। अन्य का इस क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X