{"_id":"66228f1f21e4169d0607b8f1","slug":"mp-ls-election-shivraj-singh-chauhan-filled-nomination-form-targeted-rahul-gandhi-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: शिवराज ने भरा पर्चा, बोले- विदिशा-रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: शिवराज ने भरा पर्चा, बोले- विदिशा-रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 09:04 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। राहुल गांधी को ना हिंदी की समझ है और न अंग्रेजी की।
विज्ञापन
1 of 2
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी एकमात्र दल है, जो वैचारिक और संस्कारित विचारों की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मैं जनता का सेवक हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कि मुझे विदिशा-रायसेन की जनता की सेवा करने का मौका दिया। विदिशा-रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है। जब हमारे संघर्ष के दिन थे तब जनता की सेवा के लिए संघर्ष किया और इमरजेंसी में जेल भी गए।
यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार निरंतर विकास की राह पर है और 2024 तक भारत विश्व गुरु बनेगा। दुनिया में भारत का डंका बज रहा और प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के देश प्रणाम कर रहे हैं। जनसभा में लोकसभा के चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राहुल गांधी को न हिंदी की समझ और न अंग्रेजी की
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। राहुल गांधी को ना हिंदी की समझ है और न अंग्रेजी की। संकल्प पत्र में सब कुछ साफ लिखा गया है, लेकिन राहुल गांधी को समझ नहीं आया। हम इटली की भाषा में लिखकर अब राहुल गांधी को नहीं समझा सकते हैं। सोनिया गांधी ने रायबरेली और राहुल गांधी ने अमेठी सीट छोड़कर वायनाड को चुना। कांग्रेस ने कभी भी देश के लिए कुछ नहीं किया। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश में लगातार विकास तेज गति से किया जा रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में मिस्टर बंटाधार के समय ना बिजली मिलती थी न पानी, लेकिन प्रदेश सरकार ने पढ़ाई से लेकर सिंचाई तक की सुविधा किसानों को देकर प्रदेश के हर गांव को लहलहाने का काम किया है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र में दिए गए वचनों की गारंटी को पूरा करेंगे। केंद्र में भी हमारी सरकार रहेगी और प्रदेश में आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार पहले से ही है। जनता से किया गया हर वादा पूरा होगा और प्रदेश की जनता खुशहाल रहेगी।
Trending Videos
2 of 2
शिवराज की नामांकन रैली में शामिल लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
विदिशा-रायसेन के विकास का रोडमैप तैयार
चौहान ने कहा कि मैं सांसद बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। विदिशा-रायसेन के विकास के विजन और रोडमैप तैयार करके चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि आपकी सेवा कर सकूं। यहां हर क्षेत्र में पहले भी विकास किया गया है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में यहां विकास नहीं किया। अब विदिशा-रायसेन में पहली भी हमारी सरकार ने काफी विकास किया और उसका क्रम जारी रहेगा और हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। इस सीट पर 90 प्रतिशत मतदान कराने की जिम्मेदारी अब आप पर है, ताकि यहां से रिकॉर्ड मतों से जीतकर यह सीट प्रधानमंत्री को झोली में डालकर उन्हें फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जा सके।
नामांकन रैली का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह के साथ दशहरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के पश्चात् नामांकन रैली के रूप में बस स्टैंड, सागर-भोपाल तिराहा से महामाया चौक होते हुए माता मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन कर रायसेन कलेक्टर कार्यालय में नामांकन-पत्र दाखिल किया। लोगों ने अपने-अपने घरों की छत से रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अबकी बार 400 पार के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा और शहर पूरा भगवा रंग से पट गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X