सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP LS Election: किसी ने मेहंदी लगे तो किसी ने कांपते हाथों से किया वोट, तीन फीट के मतदाता ने भी निभाया कर्तव्य

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Apr 2024 05:03 PM IST
सार

MP Lok Sabha Phase-1 Election: किसी ने मेहंदी लगे तो किसी ने कांपते हाथों से किया वोट, सज-धज कर पहुंचे आदिवासी

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hindi
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting: देखें मतदान की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

MP Lok Sabha Phase-1 Election: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान हो रहा है। इन सभी सीटों को मिला कर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 30.46 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। मतदान के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लगे हुए हैं। लोकतंत्र के महापर्व की रौनक कुछ ऐसी है कि आदिवासी समाज के लोग सज धज कर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। वहीं, वोट डालने के लिए मतदाता विदेश से भी आए हैं। कल रात विवाह बंधन में बंधे जोड़े ने सुबह सबसे पहले वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। 



अब देखें मतदान की तस्वीरें   

एमएससी के छात्र शुभम पालेवार ने लंदन से बालाघाट आकर पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट दिया। वे अपनी 84 साल की दादी बेला पालेवार और अन्य परिजनों के साथ मतदान केंद्र-215 पर मतदान किया। 



यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में पढ़ाई कर रही छात्रा श्रद्धा बियानी ने अनूपपुर आकर अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की।



लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए छिंदवाड़ा में वोट डालने के बाद एक नवविवाहित जोड़ा। (पीटीआई फोटो) 

Trending Videos
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hindi
MP Lok Sabha Phase-1 Election: मतदान की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

डिंडौरी जिले के मतदान केंद्र क्रमांक 157 बौना में बैगा जनजाति की महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने स्थानीय बोली में गीत गाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

डिंडौरी जिले के शहपुरा विधानसभा के मोहगांव के मतदाता नर्मदा नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने मतदान का कर्तव्य निभाया। 



मंडला लोकसभा अंतर्गत डिंडौरी में मेघा ने हल्दी रस्म के बाद मतदान किया। उन्होंने हल्दी लगे हाथों से ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दिया।

  

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hindi
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates: मतदान की तस्वीरें। - फोटो : MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hin

मंडला लोकसभा क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में विदाई के पहले पूजा मेहरा ने अपने पति योगेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया।

मंडला के विधानसभा क्षेत्र बिछिया अंतर्गत मतदान केंद्रों में जनजातीय मतदाता अपनी पारंपरिक वेषभूषा में वोट डालने पहुंचे। 



बालाघाट लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बैहर विधान सभा के मतदान केंद्र क्रमांक 39 रमहेपुरा में जनजातीय महिलाओं ने उत्साह से किया मतदान

MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hindi
दुल्हा दुल्हन ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत साईटपाथोर के मतदान केंद्र क्रमांक-34 में दुल्हन ने विदाई से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

मंडला लोकसभा के विधानसभा बिछिया, मतदान केंद्र-237 में बुजुर्ग बैगा मतदाता छोटू सिंह और सुभिया बाई ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।


 
मंडला लोकसभा के डिंडोरी में थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी और प्रियंका ने उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। 



शहडोल लोस के मानपुर विस में पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। 



मंडला लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी विधानसभा के हिनौता मतदान केंद्र क्रमांक 104 में युवा मतदाता देवकी रानी परस्ते ने  जनजातीय वेशभूषा में उत्साह के साथ मतदान कर सभी से की वोट करने की अपील।



सीधी लोकसभा अंतर्गत सिहावल विधानसभा के मतदान केंद्र क्र.- 64 में निर्वाचन में लगे सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग मतदाता को व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान के लिए पहुंचाया। 



शहडोल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बुजुर्ग दंपति 92 वर्षीय वृन्दावन चतुर्वेदी और उनकी पत्नी बेनीबाई चतुर्वेदी 85 वर्ष ने अनूपपुर के वार्ड क्रमांक-13 में मतदान किया।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting Updates Voters Casting Votes Polling Booth Photos News in Hindi
कटंगी विधानसभा में तीन फीट के मतदाता ने दिया वोट। - फोटो : अमर उजाला

तीन फीट के मतदाता ने दिया वोट
बालाघाट लोकसभा के कटंगी विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक शाला भवन मतदान केंद्र पर 28 साल के शैलेंद्र बिसेन ने पिता लिखनलाल बिसेन के साथ पहुंचकर मतदान किया। शैलेंद्र की हाइट तीन फीट है, लेकिन उन्होंने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। 

 
जबलपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डालने के बाद सेल्फी लेते मतदाता। (पीटीआई फोटो) 

22 साल के दिव्यांग का मतदान 
शहडोल लोकसभा अंतर्गत अनूपपुर जिले के मतदान केंद्र क्रमांक 205 सिवनी (जैतहरी) में 22 साल के दिव्यांग युवा मतदाता उमेश कुमार राठौर ने मतदान कर खुशी जाहिर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed