{"_id":"61f0da75bc8e192e8426ed8d","slug":"padma-awards-padma-shri-to-five-personalities-of-madhya-pradesh-including-dr-np-mishra-of-bhopal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कार: भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा समेत मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्म पुरस्कार: भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा समेत मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:51 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। इनमें भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा भी शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
Padma Awards 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें भोपाल के डॉ. एनपी मिश्रा समेत मध्य प्रदेश की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। डॉ. मिश्रा के साथ भोपाल की ही दुर्गाबाई व्याम, डिंडोरी के अर्जुन सिंह धुर्वे, सागर के रामसहाय पांडे, छतरपुर के अवध किशोर जाड़िया को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
2 of 6
डॉ. मिश्रा को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा हुई।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. एनपी मिश्रा (मरणोपरांत), चिकित्सा: भोपाल गैस कांड के दौरान मरीजों के इलाज के लिए खुद मोर्चा संभाला। 10 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया।
3 of 6
भोपाल की दुर्गाबाई व्याम
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गाबाई व्याम (कला): मूल रूप से डिंडोरी जिले की रहने वाली है। 1996 में भोपाल आई और यहीं की हो गई। गांव के रीति-रिवाजों को कागज पर उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अर्जुन सिंह धुर्वे
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन सिंह धुर्वे (कला): बैगा जनजाति समाज के पहले स्नातकोत्तर धुर्वे प्रधान अध्यापक भी रहे। बैगा परधौनी नृत्य में मोर, हाथी एवं घोड़ा आदि के मुखौटे में देशभर में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
5 of 6
अवध किशोर जड़िया
- फोटो : अमर उजाला
अवध किशोर जड़िया (शिक्षा एवं साहित्य): पेशे से डॉक्टर हैं। पर्चे पर एक तरफ दवा तो दूसरी ओर कविताएं लिखते। 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।