सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rewa News: बंदर की मौत के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा, सम्मान के साथ किया दफन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 24 May 2022 04:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा के त्योंथर में वन विभाग और नगर पालिका ने जब जिम्मेदारी उठाने से इनकार किया तो स्थानीय व्यापारियों ने न केवल जिम्मेदारी उठाई, बल्कि एक अनूठी मिसाल पेश की है।  
 

विज्ञापन
Rewa News: After the death of a monkey, people performed last rites
रीवा में बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
रीवा जिले के त्योंथर में पशु प्रेम का एक अनूठा मामला सामने आया है। एक बंदर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। इस पर स्थानीय लोगों ने न केवल गाजे-बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली, बल्कि सम्मान के साथ उसे दफनाया गया। 




 
Trending Videos
Rewa News: After the death of a monkey, people performed last rites
रीवा में बंदर का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
करंट लगने से हुई बंदर की मौत
यह मामला त्योंथर के चाकघाट स्थित वार्ड क्रमांक-12 का है। यहां एक बंदर करंट की चपेट में आने से मरा पड़ा था। पहले तो वहां के व्यापारियों ने वन विभाग से संपर्क किया। बताया गया कि बंदर का शव ले जाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। वन विभाग इसमें कोई मदद नहीं कर सकता। तब नगर पालिका को सूचना दी गई। वहां से बताया गया कि जो भी करेगा, वन विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rewa News: After the death of a monkey, people performed last rites
रीवा में व्यापारियों ने बंदर का अंतिम संस्कार किया। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने ठानी अंतिम संस्कार करने की
दोनों विभागों ने जब जिम्मेदारी लेने में टालमटोल की तो स्थानीय लोगों ने खुद ही उस बंदर के अंतिम संस्कार की ठानी। तय हुआ कि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। लोगों ने गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली। उस बंदर को श्रद्धांजलि दी गई। महेंद्र केसरवानी, बड़कू आदिवासी समेत कई लोगों ने बंदर की अंतिम यात्रा में भाग लिया। 
 
Rewa News: After the death of a monkey, people performed last rites
रीवा में बंदर को दफनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
केसरवानी ने कहा कि हमने चाकघाट के वन विभाग को सूचना दी थी कि बंदर मर गया है, परंतु वहां से कोई मदद नहीं मिली। नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी रुचि नहीं ली। तब हमने बंदर का अंतिम संस्कार किया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed