फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर: परिवहन मंत्री ने सुरखी विस के 500 लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, कहा- सबका साथ लिखेगा विकास की नई इबारत

Sun, 13 Feb 2022 09:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 09:50 PM IST
सार

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम लिया। ग्राम सागौनी पुरैना और बांसा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
Sagar: Transport Minister got BJP membership to 500 people of Surkhi Vidhan Sabha, said- everyone will write a new chapter of development
सुरखी विधानसभा के करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और राजस्व एवं परिवहन मंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर रविवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। ग्राम सागोनी पुरैना और बांसा में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लोगों को सदस्यता दिलाई। 


 
Sagar: Transport Minister got BJP membership to 500 people of Surkhi Vidhan Sabha, said- everyone will write a new chapter of development
सुरखी में लोगों को संबोधित करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सभी का साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगा, जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए संकल्पित है।
 
Sagar: Transport Minister got BJP membership to 500 people of Surkhi Vidhan Sabha, said- everyone will write a new chapter of development
सुरखी विधानसभा में लोगों के बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं, किसी को मांगने की जरूरत नहीं, हर तरफ पुल-पुलिया निर्माण से लेकर करोड़ों-अरबों रुपये की नलजल योजना सामुदायिक भवन, सीसी रोड निर्माण सहित बड़े मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जो जनता के हितों को लेकर हमेशा कार्य करती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sagar: Transport Minister got BJP membership to 500 people of Surkhi Vidhan Sabha, said- everyone will write a new chapter of development
विकास कार्यों का लोकार्पण करते राजस्व मंत्री गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीहोरा में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उप तहसील कार्यालय का भूमिपूजन, किल्लाई पुल का भूमि पूजन करते हुए सामुदायिक भवन, सीसी रोड, निर्माण नाली, निर्माण सहित लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 
 
विज्ञापन
Sagar: Transport Minister got BJP membership to 500 people of Surkhi Vidhan Sabha, said- everyone will write a new chapter of development
सुरखी विधानसभा में किल्लाई पुल का भूमि पूजन करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विकास कार्यों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागौनी पुरैना एवं बांसा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागौनी पुरैना के वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed