{"_id":"68a9d34104acb2062c0eb373","slug":"mp-crime-two-friends-drown-at-raja-baba-waterfall-during-picnic-in-satna-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: मातम में बदली मस्ती, डूबने से दो की मौत, राजा बाबा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मातम में बदली मस्ती, डूबने से दो की मौत, राजा बाबा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Aug 2025 08:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना में राजा बाबा वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए 8 दोस्तों में से 2 युवक डूब गए। SDRF और गोताखोरों की टीम ने शनिवार को दोनों के शव बरामद किए। इस हादसे का सबसे बड़ा कारण चेतावनी को नजर अंदाज करना रहा।
मध्यप्रदेश के सतना जिले के परसमनिया पठार स्थित प्रसिद्ध राजा बाबा वॉटरफॉल में शुक्रवार शाम पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह SDRF और गोताखोरों की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए। इससे पहले युवकों के साथी रात तक उनकी तलाश करते रहे, कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
Trending Videos
2 of 4
पिकनिक मनाने गए थे आठ दोस्त।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ। उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव के 8 दोस्त- बालकृष्ण कुशवाहा, अभिषेक उर्फ आयुष कुशवाहा, कुसुमलाल कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा, जीवनलाल विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा और शिवम कुशवाहा तीन बाइक पर सवार होकर राजा बाबा वॉटरफॉल पहुंचे थे। सभी दोस्त नहाने के लिए झरने के कुंड में उतर गए। इसी दौरान 22 साल का बालकृष्ण और 19 साल अभिषेक उर्फ आयुष गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख साथियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते दोनों दोस्त उनकी आंखों के सामने पानी में डूब गए। हादसे से घबराए बाकी 6 दोस्त देर रात उचेहरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात में ही सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस को मौके से डूबे हुए युवकों के कपड़े और अन्य सामान मिला।
SDRF ने दोनों के शव किए बरामद
रात अधिक होने के कारण शनिवार सुबह SDRF और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक-एक कर दोनों युवकों के शवों को गहरे पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही पिपरी कला गांव में मातम छा गया।
चेतावनी नजरअंदाज नहीं करते तो बच जाती जान।
- फोटो : अमर उजाला
बैरिकेड्स तोड़कर मौत के मुंह में गए
बता दें कि मानसून के कारण उफान पर चल रहे झरने के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के लिए वहां बैरिकेड्स लगा रखे थे। लेकिन, मस्ती करने जा रहे दोस्तों ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गए। उनकी यही गलती इस हादसे का कारण बन गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X