फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष यादव की जयंती: भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम, कमलनाथ ने कहा- किसानों के लिए एक मसीहा थे सुभाषजी

Fri, 01 Apr 2022 05:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 05:47 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री, किसान नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष यादव की 76वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। 

विज्ञापन
Subhash Yadav's birth anniversary: Program at Bhopal Congress headquarters, Kamal Nath said - Subhashji was a messiah for farmers
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष यादव की 76वीं जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व उप मुख्यमंत्री, किसान नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष यादव की 76वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

 
Subhash Yadav's birth anniversary: Program at Bhopal Congress headquarters, Kamal Nath said - Subhashji was a messiah for farmers
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे। - फोटो : अमर उजाला
कमलनाथ ने कहा कि सुभाष भाई ने गरीबों, किसानों और हर वर्ग के लिए संघर्ष कर उन्हें नई दिशा दिखाई। उसी का परिणाम है कि आज भी वे किसानों के लिए एक मसीहा के रूप में विद्यमान हैं। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। सातवीं लोकसभा में हमने साथ-साथ प्रवेश लिया, साथ में काम किया। प्रदेश के विकास की योजनाओं के लिए हम साथ-साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, व तत्कालीन केंद्रीय नेताओं के पास जाते थे। यादव ने छोटे से कार्यकर्ता से लेकर विधायक, सांसद, जल संसाधन मंत्री और उप मुख्यमंत्री तक का लंबा राजनैतिक सफर तय किया। प्रदेश में सहकारिता का सबसे बड़ा आंदोलन किया तथा सहकारिता के क्षेत्र में एक विशाल जाल बिछाया। राजनीति उन्हें विरासत में नहीं मिली थी, उन्होंने राजनीति में स्वयं अपनी जमीन बनाई। वे कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे।
 
Subhash Yadav's birth anniversary: Program at Bhopal Congress headquarters, Kamal Nath said - Subhashji was a messiah for farmers
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि सुभाष जी विकास के लिए किसी से कोई समझौता नहीं करते थे। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने स्व. सुभाष यादव का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में किसानों को सहायता मुहैया कराई। महिलाओं के हक की लड़ाई में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने जो सोचा वही किया और जनता के दिलों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। गरीबों, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की पीड़ा को उन्होंने बहुत करीब से जाना-समझा और उनके हितों के लिए आगे बढ़कर कार्य किया। वे विकास के लिए किसी से कोई समझौता नहीं करते थे। इंदिरा सागर बांध बनाने के लिए उन्होंने जो संकल्प लिया उसे पूरा करके ही छोड़ा। निमाड़ की जनता के दिलों में और प्रदेश के किसानों, कांग्रेसजनों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Yadav's birth anniversary: Program at Bhopal Congress headquarters, Kamal Nath said - Subhashji was a messiah for farmers
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - फोटो : अमर उजाला
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, के.के. मिश्रा, अभय दुबे, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, राजकुमार पटेल, संजयसिंह मसानी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, सिद्धार्थ राजावत, राजकुमार सिंह, अब्बास हफीज, योगेश गुप्ता, त्रिलोक दीपानी, विक्की खोंगल, राजकुमार केलू उपाध्याय, हृदेश किरार, पवन पटेल, रवि वर्मा, संतोष सिंह परिहार, विवेक त्रिपाठी, नमिता कौर, उमेश झा, यासिर हसनाथ, अभिनव बारोलिया, फरहाना खान, रईसा मलिक, शुभम शेखर, पुरुषोत्तम गुप्ता, मुईनउद्दीन सिद्धीकी सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद तारण ने आभार माना।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed