मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा तराना में 2489.65 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव तराना में श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत की चादर विधि कार्यक्रम एवं महारुद्र यज्ञ में भी शामिल हुए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री महंत प्रेमगिरी महाराज, वरिष्ठ अध्यक्ष पंचदशनाम जूना अखाड़ा से भी भेंट की।
MP News: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी ही पानी
सीएम मोहन यादव के द्वारा तराना में 2489.65 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना और अन्य विकास कार्यों का आज लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। परियोजना से सिंचित क्षेत्रफल 30,000 हेक्टेयर हेतु पुनरीक्षित राशि 2489.65 करोड़ की प्राप्त हुई थी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा तराना में 2489.65 करोड़ रुपये की लागत से नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशीय माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना व अन्य विकास कार्यों का आज लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। उक्त परियोजना से सिंचित क्षेत्रफल 30,000 हेक्टेयर हेतु पुनरीक्षित राशि रु. 2489.65 करोड़ की प्राप्त हुई थी। इस परियोजना से कुल 100 ग्रामों की 30218 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उज्जैन जिले की दो तहसील (तराना, घटिया), विधानसभा क्षेत्र तराना के कुल 83 ग्रामों की 27490 हेक्टेयर भूमि तथा शाजापुर जिले की एक तहसील (शाजापुर) विधानसभा क्षेत्र शाजापुर के कुल 17 ग्रामों की 2728 हेक्टेयर भूमि लाभान्वित होगी।
यह भी पढ़ें: अनाज खरीदी न होने से किसानों ने दमोह-सागर हाइवे पर लगाया जाम, बोले- व्यापारी फसल नहीं खरीद रहे
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जल संसाधन विभाग के इंदौख हाईलेवल ब्रिज 9.64 करोड़ की लागत का भी लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत उपस्वस्थाय केंद्र भवन जिसकी कीमत सात करोड़ 15 लाख का भूमिपूजन, सामुदायिक स्वस्थ केंद्र 5 करोड़ 73 की लागत के भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ 21 लाख की अंतर्गत 11 नल जल परियोजनाओं का लोकार्पण, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ग्राम कडेरी में जनपद पंचायत के हाईस्कूल का भूमिपूजन किया।
यह भी पढ़ें: खनिज विभाग की कार्रवाई, चार फाइटर मशीन, चार नाव, एक छोटा जहाज और रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
यह है परियोजना
परियोजना से उज्जैन जिले उद्योग एवं पेयजल हेतु 129.60 एम.एल.डी. जल, नागदा नगर में उद्योग एवं पेयजल हेतु 129.60 एम.एल. डी. जल तथा तराना, घट्टिया व गुराडीया गुर्जर में प्रत्येक को 21.60 एम.एल.डी. पेयजल हेतु प्रदाय होगा। परियोजना से शाजापुर जिले के गांव समूह तथा शाजापुर नगर के पेयजल हेतु 43.20 एम.एल.डी. तथा मक्सी में पेयजल एवं उद्योग हेतु 43.20 एम.एल.डी. का जल प्रदाय होगा।
परियोजना के अंतर्गत ओम्कारेश्वर जलाशय से (ग्राम बड़ेल जिला खंडवा) से भूमिगत पाईपलाइन द्वारा 15 घन मी. प्रति सेकण्ड की दर से जल 435 मीटर ऊंचाई तक कुल 6 पंपिंग स्टेशन एवं 50 पंप मोटर के माध्यम से उद्वहित किया जायेगा। जिसके क्रियान्वन के लिये कुल पावर 89 मेगावाट की आवश्यकता होगी। परियोजना अंतर्गत मुख्य पाईप लाईन एवं वितरण प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक कुल 2254 कि.मी. (3000 एम. एम. व्यास से 63 एम. एम. व्यास) पाईप लाईन बिछाई गई है। तथा प्रति 20 हेक्टेयर पर एक ओ.एम.एस. बाक्स अर्थात कुल 1539 बाक्स स्थापित किये गये हैं।
इन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री
-
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तराना स्थित अति प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की।
-
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने श्री महंत प्रकाशनंद भारती (सुप्रीम कोर्ट) नागा बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 दिवसीय श्री महा रूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी और ईश्वर से कामना की के प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे।
-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तिल भांडेश्वर् महादेव मंदिर प्रांगण में पीपल का पौधा लगाया किया।
-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तराना में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर के महंताई भाग लिया और महंत मोहन भारती महाराज को चादर ओढाई।

कमेंट
कमेंट X