फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कर्नाटक के बाद एमपी में कांग्रेस के लिए कमाल दिखाने आए शिवकुमार, महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

Sun, 11 Jun 2023 08:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jun 2023 08:18 AM IST
सार

DK Shivakumar Visited Mahakal in Ujjain :

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Ujjain Participated In Mahakal Bhasmarti See Photos
बाबा महाकाल का पूजन करते डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार रविवार सुबह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए। जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।

 
महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरू और पंडित महेश पुजारी द्वारा कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार द्वारा गर्भगृह में पूजन अर्चन करवाया गया। जिसके बाद उन्होंने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इसके पूर्व निर्धारित समय पर भस्मआरती करने पहुंचे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बाबा महाकाल की भस्मआरती में पूरे समय शामिल होकर, दिव्य और भव्य भस्मारती का धर्म लाभ अर्जित किया। भस्मआरती के दौरान उनके साथ विधायक महेश परमार, विधायक जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद थे।

Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Ujjain Participated In Mahakal Bhasmarti See Photos
नंदी के कान में मनोकामना कहते हुए डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला
मां पीतांबरा के दर्शन भी किए
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को चार्टर्ड प्लेन से दतिया पहुंचे थे। इस दौरान हेलीपैड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे और मां पीताम्बरा के दर्शन किए। उन्होंने यहां विशेष पूजा की और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Ujjain Participated In Mahakal Bhasmarti See Photos
पीतांबरा पीठ में डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला
डीके शिवकुमार के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था। कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी कई वरिष्ठ नेता उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर मां धूमावति के दरबार में भी माथा टेका। इस दौरान प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed