फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दिलीप कुमार की दूसरी शादी ने तोड़ दिया था सायरा बानो का दिल

Tue, 23 Aug 2016 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Saera Bano birthday special

जंगली, पड़ोसन और गोेपी जैसी शानदार फिल्में देने वाली सायरा बानो आज 72 साल की हो रही हैं। शायरा बानो ना सिर्फ पर्दे पर अपनी शोख अदाओं के लिए जानी जाती हैं बल्कि दिलीप कुमार से बेपनाह मुहब्बत के लिए भी सायरा बानों का नाम जुबान पर आ ही जाता है। अपने समय की मशहूर हीरोइन सायरा बानो की फिल्में आज भी सिनेप्रेमी बड़े चाव से देखते हैं। एक्टिंग के शानदार सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही है। सायरा की उम्र सिर्फ 22 की थी, सामने चमकते करियर के सपने थे, लेकिन ये 22 साल की अल्हड़ लड़की उस वक्त के सुपरस्टार दिलीप कुमार पर दिल हार बैठी और ठान लिया कि शादी करनी है तो दिलीप साब से।

खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी

Saera Bano birthday special

सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। दिलीप कुमार को अपने और सायरी की उम्र के फासले का ख्याल था, उन्होंने शादी की जिद पर अड़ी सायरा से शादी से पहले एक दफा कहा था कि तुम मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। इस पर सायरा ने दिया ऐसा जवाब कि दिलीप कुमार के पास कोई जवाब नहीं था।

खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी

Saera Bano birthday special

दिलीप कुमार के दोनों में उम्र के फर्क का हवाला देने पर सायरा ने कहा कि यूसुफ साहब मुझे आप के बालों की ये सफेदी ही तो मुझे कयामत लगती है। इस तरह 22 साल की सायरा अपने से दोगुनी उम्र, यानि 44 साल के दिलीप के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस शादी में एक बार कड़वाहट आई, जब 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी जल्दी ही खत्म हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी

Saera Bano birthday special

बात सायरा बानो के करियर की करें तो उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मोंं का रुख कर लिया था। सिर्फ 17 साल की उम्र में सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। 1961 में वह शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' में पहली बार पर्दे पर नजर आईं। फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।

विज्ञापन

खूबसूरत हीरोइन ने जवानी में की 22 साल बड़े आदमी से शादी

Saera Bano birthday special

साल 1968 में सुनील दत्त के साथ आई उनकी फिल्म 'पड़ोसन' ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद मशहूर कर दिया। ये फिल्म उनके करियर के लिए अहम साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed