फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब: माइनर के पास मिली थी युवक की लाश, दस घंटे बाद सामने आई खौफनाक सच्चाई 

Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Case Registered against three persons in Murder case at Muktsar of Punjab
मुक्तसर में युवक के कत्ल का मामला सुलझा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर के गांव बूड़ागुज्जर स्थित मुदकी माइनर के पास सोमवार को गांव जस्सेआणा के एक युवक की लाश मिली थी। दस घंटे बाद ही पुलिस ने मामले को सुलझा लिया। कत्ल के बाद से लोग रंजिश के चलते कत्ल के कयास लगा रहे थे, मगर एसएसपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कत्ल की परतें खुली तो होश उड़ाने वाला मामला सामने आया। एसएसपी डी सुडरविली ने बताया कि युवक की बहन ने ही अपने दो प्रेमियों के हाथों भाई को मौत के घाट उतरवा दिया था। दरअसल युवक अपनी बहन को दोनों युवकों के साथ संबंध रखने से रोका करता था। पुलिस ने गगनदीप सिंह गगना वासी जस्सेआणा, अंकुश कुमार तथा मृतक की बहन सुमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही गगनदीप सिंह गगना को काबू कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले नशे का ओवरडोज देकर मारने की कोशिश की,  युवक फिर भी न मरा तो उसका गला रेत डाला। 

Case Registered against three persons in Murder case at Muktsar of Punjab
मामले की जानकारी देतीं एसएसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी ने बताया कि मृतक संदीप सिंह की बहन सुमनदीप कौर के गगनदीप सिंह गगना तथा अंकुश कुमार वासी मुक्तसर के साथ अवैध संबंध थे। सुमनदीप के करीब तीन-चार साल पहले गगनदीप तथा हाल फिलहाल डेढ़ वर्ष से अंकुश के साथ संबंध रहे। 

Case Registered against three persons in Murder case at Muktsar of Punjab
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक अपनी बहन को इस बात पर टोकता था तथा उनसे संबंध तोड़ने को कहता था। अक्सर भाई-बहन में इस बात पर लड़ाई होती रहती थी। इस कारण गगनदीप, अंकुश व सुमनदीप तीनों ने संदीप को रास्ते से हटाने की सोची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Case Registered against three persons in Murder case at Muktsar of Punjab
सोमवार को मिली थी युवक की लाश। - फोटो : फाइल फोटो

एसएसपी के अनुसार संदीप काफी समय पहले नशे का आदी रह चुका था, मगर उसने नशा छोड़ दिया था। तीनों उसे बहला-फुसला घटनास्थल पर ले गए। जहां आरोपियों ने पहले उसे नशे का ओवरडोज दिया। जब संदीप की नशे से मौत न हुई तो तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Case Registered against three persons in Murder case at Muktsar of Punjab
मुक्तसर में युवक के कत्ल का मामला सुलझा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक के बाजू पर लगा मिला इंजेक्शन और गला रेते जाने से मामला संदिग्ध हो गया। इस मौके डीएसपी हरविंदर सिंह चीमा, एसपीडी राजपाल सिंह हुंदल, एसपी कुलवंत राए, थाना सदर प्रभारी बिशन लाल भी मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed