{"_id":"607ef8fc375e2460936d14a9","slug":"head-of-murdered-farmer-found-in-home-at-faridkot-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाब : सोते किसान का सिर काटा था, अब घर के आंगन से ही मिला, पुलिस को इस बात का शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : सोते किसान का सिर काटा था, अब घर के आंगन से ही मिला, पुलिस को इस बात का शक
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
घर से मिला किसान का कटा सिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फरीदकोट में तीन दिन पहले घर में सो रहे किसान की हत्या कर हत्यारे उसका सिर काटकर ले गए थे। मंगलवार को इस मामले में नया खुलासा हो गया। मृतक किसान का सिर उसके घर के आंगन से ही बरामद किया गया। थाना सादिक के गांव दीप सिंह वाला में 16-17 अप्रैल की रात को बड़े किसान परिवार का मुखिया हरपाल सिंह संधू 16 अप्रैल की रात को खाना खाने के बाद घर में सो गया था। अगले दिन 17 अप्रैल की सुबह परिवार के सदस्य जब उठे तो उन्होंने देखा कि हरपाल सिंह जमीन पर गिरे हुए थे और आसपास रक्त फैला हुआ था और उनके शरीर से सिर गायब था। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियार से हरपाल का सिर कलम किया और बाद में वह सिर को अपने साथ ले गए।
Trending Videos
घर से मिला किसान का कटा सिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के शोर मचाते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपी डॉ.बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क समेत आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान हरपाल संधू
- फोटो : फाइल फोटो
इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मनजीत कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, लाश को खुर्द बुर्द करने व साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच करते हुए सोमवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व आला पुलिस अधिकारियों की हाजिरी में मृतक हरपाल सिंह के सिर को उसके घर के आंगन से ही बरामद कर लिया। सिर को बरामद किए जाने के बाद पुलिस की तरफ से परिवार के एक सदस्य समेत उसके एक दोस्त के अलावा घर के नौकर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
फरीदकोट में किसान की हत्या।
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को घर के ही किसी व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने का शक है। जांच का दायरा इनके आसपास ही सिमट चुका है और जल्द ही पुलिस आरोपियों के नाम उजागर करके घटना के कारणों की जानकारी प्रदान कर देगी।

कमेंट
कमेंट X