सब्सक्राइब करें

BJP National Executive Meeting: जेपी नड्डा के जयपुर पहुंचने पर हाथी ने पहनाई माला, विरोधी दिखे साथ, देखें तस्वीरें  

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP National Executive Meeting JP Nadda reached Jaipur PM Modi to address leaders tomorrow
हाथी ने माला पहनाकर जेपी नड्डा का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंच गए हैं। गुरुवार शाम एयरपोर्ट से बाहर आने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आइए देखते हैं उनके स्वागत की तस्वीरें...  

Trending Videos
BJP National Executive Meeting JP Nadda reached Jaipur PM Modi to address leaders tomorrow
जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, नड्डा यहां 21 मई तक राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। कल शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी भी इस पार्टी नेताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP National Executive Meeting JP Nadda reached Jaipur PM Modi to address leaders tomorrow
पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

जेपी नड्डा गुरुवार की शाम चार बजे निजी हवाई जहाज से जयपुर पहुंचे। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नड्डा के स्वागत के लिए भी 75 गेट बनाए गए थे। राजस्थानी तरीकों के इन गेटों पर जेपी नड्डा का स्वागत किया गया। एक जगह तो नड्डा को हाथी ने माला पहनाई।  

BJP National Executive Meeting JP Nadda reached Jaipur PM Modi to address leaders tomorrow
11 मीटर का साफा पहनाकर नड्डा का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा ने जोरदार तैयारी की थी। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 20 हजार झंडे लगा कर शहर को सजाया गया। जेपी नड्डा को सिरोही की तलवार और 11 मीटर का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
BJP National Executive Meeting JP Nadda reached Jaipur PM Modi to address leaders tomorrow
जेपी नड्डा ने किया रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से जेपी नड्डा रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और फिर होटल लीला में भाजपा की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed