अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित भव्य योग शिविर में भाग लिया और योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को सम्मानपूर्वक अपना रही है। सिटी पैलेस के प्रांगण में आयोजित इस योग शिविर में भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए।
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राजधानी जयपुर में सिटी पैलेस और SMS स्टेडियम से फलौदी दुर्ग तक गूंजा योग मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:01 AM IST
सार
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जहां जैसलमेर के धोरों पर योगाभ्यास किया वहीं उपमुख्यमंत्री समेत प्रदेश के अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जगहों पर योग दिवस मनाया।
विज्ञापन