केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी अमानत से होने जा रही है। सात फेरे जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार को यानी आज होंगे। उम्मेद भवन पैलेस को विशेष तौर से सजाया गया है। वहीं, आने वाले मेहमानों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि एयरपोर्ट से उम्मेद भवन पैलेस और बुक की गई अन्य होटलों में जाने के लिए उन्हें कोई परेशानी न हो।
Karthikeya-Amanat Wedding: शिवराज के बड़े बेटे की शादी आज, सीएम, राज्यपाल समेत कई मंत्री पहुंच रहे जोधपुर
Kartikey Chouhan Wedding: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने बेटे कार्तिकेय की शादी राजस्थान के जोधपुर से कर रहे हैं। कार्तिकेय की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार (छह मार्च) को होगी। शादी के माहौल में पूरे परिवार में उत्साह है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से होने जा रही है। दोनों ही परिवारों के सभी सदस्य जोधपुर पहुंच चुके हैं और सभी शादी की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं। उम्मेद भवन पैलेस को विशेष तौर से सजाया गया है। वहीं, इसके अलावा चार अन्य होटलों में भी मेहमानों को ठहराया गया है।
शिवराज की होने वाली बहू ने माला लहराकर किया डांस
शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने उम्मेद भवन पैलेस में साथ डिनर किया और शिवराज का बर्थ डे केक काटा गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने कुछ गेम भी साथ खेले और मिलकर डांस भी किया था। दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना...इश्क है, ये इश्क है...और ससुराल गेंदा फूल गाने पर साथ डांस किया। उम्मेद पैलेस में बुधवार को मेहंदी की रस्म हुई थी। रात को संगीत का प्रोग्राम हुआ।
मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
शादी में आने वाले मेहमानों को शहर भ्रमण और शादी समारोह तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मारवाड़ के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही इस शादी में विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें राजस्थानी ज़ायका खासतौर से देखने को मिलेगा। वहीं, राजस्थानी कलाकार भी अपने स्वर लहरिया भी बिखेरेंगे।
सीएम, राज्यपाल समेत केंद्र-राज्य के कई मंत्री होंगे शामिल
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और अमानत की शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत केंद्र, मप्र और राजस्थान सरकार के मंत्री व नेता समेत अन्य वीआईपी भी शामिल होंगे।
बात मेहमानों की करें तो मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी जोधपुर पहुंचे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित कई मंत्री जोधपुर पहुंचे हैं। वहीं, शिवराज सिंह बोले, बेटियों को हमेशा बेटों से बढ़कर माना है। अब हमारे घर में भी बेटी आ रही है, उसके स्वागत में सभी लगे हुए हैं। कार्तिकेय ने कहा, सांस्कृतिक नगरी में नए जीवन की शुरुआत करने की खुशी है। शादी की तैयारियों का सारा जिम्मा परिवार ने संभाला है।
देश की राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
विवाह समारोह में देश भर से करीब 300 से ज्यादा VVIP मेहमानों के जोधपुर आने की उम्मीद है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश और प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे।
पिछले साल हुई थी सगाई
अमानत बंसल ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। दोनों की सगाई पिछले साल 17 अक्तूबर को दिल्ली में हुई थी।
शाही आयोजनों का गढ़ बना उम्मेद भवन
पता हो कि जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस बड़े और भव्य आयोजनों के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका है। इस महल में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की शादियां हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी यहीं संपन्न हुई थी। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार लीज हर्ले और अरुण नैय्यर का विवाह भी इसी महल में हुआ था।
साल 2013 में नीता अंबानी का जन्मदिन दो दिनों तक चले भव्य आयोजन के साथ यहां मनाया गया था, जिसमें देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। हाल ही में गौतम अदाणी के भाई का जन्मदिन भी यहीं आयोजित हुआ। उम्मेद भवन की शाही ठाठ और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं।