फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shivraj Singh Chouhan Birthday: 66 के हुए 'मामा', पत्नी साधना सिंह ने खास संदेश से दी शिवराज को बधाई

Wed, 05 Mar 2025 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 04:55 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने परिवार के साथ जोधपुर में केक काटा और पौधारोपण किया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर खास संदेश दिया। 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Birthday: Shivraj Turns 66, Wife Sadhna Singh Congratulates with a Special Message
पत्नी साधना सिंह ने इस तस्वीर के साथ अपना संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज यानी 5 मार्च को जन्मदिन है। वे 66 साल के हो गए हैं। पूरा परिवार राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की खुशियां मना रहा है। रात 12 बजे बेटे ने केक के साथ पिता शिवराज का जन्मदिन भी मनाया। शिवराज ने अपने जन्मदिन के अवसर में परिवार के साथ पौधरोपण किया। पत्नी साधना सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर बधाई है।


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का जन्म मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जैतपुर गांव में 5 मार्च 1959 को हुआ था। 13 साल की उम्र में संगठन से जुड़े शिवराज सिंह आज के दौर में सत्ता और संगठन दोनों की पहली पसंद बन चुके हैं। जन्मदिन की बधाई देते हुए पत्नी साधना सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "सोचती हूं, आपको क्या शुभकामनाएं दूं, क्योंकि आपने तो मेरी झोली हमेशा खुशियों से भरी हैं। आप हमारे परिवार की सबसे बड़ी ताकत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें, और हमारा परिवार यूं ही हंसता-खेलता रहे।
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं कार्तिकेय- कुणाल के पापा।
 
Shivraj Singh Chouhan Birthday: Shivraj Turns 66, Wife Sadhna Singh Congratulates with a Special Message
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की छात्र राजनीति के समय की तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें; ऐसी प्रार्थना है।

परिवार जोधपुर में
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दो बेटे हैं। छोटे बेटे कुणाल की शादी 14 फरवरी को हुई है। उनका विवाह रिद्धि जैन से हुआ है। वहीं बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में जोधपुर में चल रही हैं। 6 मार्च को शादी है। परिवार जोधपुर में शादी की खुशियां मना रहा है, इसी बीच शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।
Shivraj Singh Chouhan Birthday: Shivraj Turns 66, Wife Sadhna Singh Congratulates with a Special Message
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कॉलेज के दिनों की तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
1990 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
महज 13 साल की उम्र में वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। शिवराज सिंह चौहान ने 1990 में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत बुधनी से की। यहां से वे पहली बार विधायक बने, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने उन्हें विदिशा लोकसभा सीट से टिकट दिया और वे यहां से 10वीं लोकसभा के सांसद बने। 1992 में उन्हें संगठन ने बीजेपी का महासचिव बनाया। वहीं इसी साल उन्होंने साधना सिंह से शादी की। वे 1992 से 1994 तक बीजेपी के महासचिव रहे। 

अटल बिहारी वाजपेयी की सीट से 6 बार सांसद बने
भारतीय जनता पार्टी ने 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए फिर उन पर भरोसा जताया और उन्हें विदिशा से टिकट दिया। वे दूसरी बार विदिशा से जीते, तीसरी बार 1998 में शिवराज सिंह चौहान ने फिर 12वीं लोकसभा का चुनाव जीता, वहीं इसके बाद चौथी बार भी वे लोकसभा सदस्य चुने गए। संसद में लंबा सफर तय करने के बाद शिवराज 2002 में संगठन की तरफ वापस लौटे और बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। 2003 में वे महासचिव बने और 2004 में 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। बीते लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने शिवराज को मैदान में उतारा और जीतने पर कृषि मंत्री जैसी जिम्मेदारी भी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed