{"_id":"693da6d57d3da34aa90bfd7a","slug":"nagaur-news-school-turns-wedding-venue-as-teachers-panchayat-unite-to-marry-off-daughters-symbol-of-unity-2025-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagaur: स्कूल में बजी शहनाइयां, पंचायत और शिक्षकों ने मिलकर कराई बेटियों की शादी, सामाजिक एकता की मिसाल पेश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: स्कूल में बजी शहनाइयां, पंचायत और शिक्षकों ने मिलकर कराई बेटियों की शादी, सामाजिक एकता की मिसाल पेश की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:18 PM IST
सार
ललासरी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता का उदाहरण पेश किया है। यहां स्कूल परिसर में पूरे गांव की भागीदारी से एक सफाईकर्मी की दो बेटियों की शादी करवाई गई। स्कूल स्टाफ ने मिलकर की तैयारी।
विज्ञापन
1 of 4
स्कूल में बजी शहनाई, पूरे गांव की भागीदारी से दो बेटियों की शादी करवाई
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
जिले में डीडवाना के निकट ललासरी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल भी कायम की है। यहां स्कूल परिसर को दुल्हन की तरह सजाकर सफाईकर्मी की दो बेटियों पूजा और सुनीता की शादी धूमधाम से करवाई जा रही है। यह शादी किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव और पंचायत की है, जहां जाति, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी के सारे भेदभाव भुलाकर सभी एक ही जाजम पर बैठकर बेटियों की विदाई में जुटे हैं।
Trending Videos
2 of 4
तीन गांव के लोगों ने सामाजिक एकता की मिसाल पेश की
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल दस साल पहले गांव के बंशी वाल्मीकी स्कूल में सफाई का काम करते थे लेकिन उनके निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी बड़ी बेटी पूजा पर आ गई। पूजा पिछले दस वर्षों से स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं और छात्रों के लिए पूजा जीजी बन चुकी हैं। शादी की उम्र आने पर पूजा और उनकी छोटी बहन सुनीता की शादी तय हुई तो स्कूल प्रधानाचार्य हरवीर सिंह जाखड़ ने स्टाफ के साथ मिलकर सहयोग का फैसला लिया। दो भामाशाहों से आर्थिक मदद की बात पक्की की गई।
स्कूल स्टाफ ने निभाई जिम्मेदारी
- फोटो : अमर उजाला
यह बात गांव में फैली तो ललासरी के साथ-साथ लुनोदा और नेतडों की ढाणी के ग्रामीणों ने भी सहयोग की इच्छा जताई। तीनों गांवों के लोग मतभेद भुलाकर एकजुट हो गए और पूरी पंचायत ने मिलकर यह शादी आयोजित करने का निर्णय लिया। शादी की सभी रस्में हल्दी, मेहंदी, पीले चावल, नाच-गाना और महिला संगीत स्कूल परिसर में ही निभाई गईं। शिक्षिकाओं ने जैसे अपनी बेटियों की शादी हो, वैसे भूमिका निभाई। आमंत्रण कार्ड छपवाने से लेकर मेहमानों को बुलाने तक का काम स्कूल स्टाफ ने संभाला।
4 of 4
छात्राओं ने राजस्थानी परिधान में मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया
- फोटो : अमर उजाला
आज 13 दिसंबर को दोनों बहनों के विवाह के लिए स्कूल को भव्य तरीके से सजाया गया है। छात्राओं ने राजस्थानी परिधान में मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया, जबकि स्टाफ और ग्रामीण मोतियों की माला पहनाकर पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में आवभगत कर रहे हैं। भोजन की व्यवस्था भी एक ही जगह की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य की इस पहल ने पूरे गांव को एकजुट कर दिया। हर व्यक्ति अपनी ओर से योगदान दे रहा है। यह बदलाव की शुरुआत है, जिसके हम साक्षी बन रहे हैं। दुल्हन बन रही पूजा ने कहा कि आज हमारी वजह से पूरा गांव एक हुआ, इस खुशी से बड़ा कुछ नहीं। पिता की कमी खलती है लेकिन आज गांव ही हमारा परिवार बनकर खड़ा है। यह आयोजन न केवल दो बेटियों की शादी है, बल्कि समाज में फैले अंधकार को दूर करने की एक मिसाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।