{"_id":"58d0e7814f1c1b2e4a1a30d1","slug":"no-entry-for-man-in-gangaur-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के लिए नो एंट्री, गणगौर के त्यौहार में ये है खास बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों के लिए नो एंट्री, गणगौर के त्यौहार में ये है खास बात
Tue, 21 Mar 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणगौर पूजा में दुल्हा दुल्हन बनी बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जयपुर में गणगौर का उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस उत्सव की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के लिए नो एंट्री थी। घराती बाराती से लेकर दुल्हा दुल्हन तक, सभी किरदार महिलाओं ने ही निभाए। छोटी छोटी बच्चियों को दुल्हा दुल्हन बनाकर पूजा के लिए ले जाया गया। इसमें पहले उनकी खूब मनुहार की गई, फिर तैयार किया गया। इस बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरी परम्पराओं के साथ ये अनूठी रीत निभाई।
2 of 5
गणगौर पूजा करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इस अनूठी रीत को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इसमें दो बच्चियों को सजा धजा कर दुल्हा दुल्हन बनाया गया। इसमें बच्चियों को बाग बगीचों में ले जाया गया। जहां वृक्ष को साक्षी बनाकर उनका विवाह करवाया गया। इस मौके पर शहर के बगीचों में बड़ी संख्या में लोग ये नजारे देखने को आए।
घराती बाराती बनी महिलाएं
3 of 5
गणगौर पूजा
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हा दुल्हन बने बच्चों को फेरे भी दिलाए गए। इन बच्चों को न केवल एक दूसरे का हाथ थमाया गया बल्कि उन्होंने पेड़ को साक्षी मानकर उसके चक्कर भी काटे। इस मौके पर बच्चियों के साथ आई हुई महिलाओं ने बाराती घराती का किरदार भी निभाया। ढोल की आवाज पर महिलाओं ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोल पर जमकर थिरकी महिलाएं
4 of 5
नाचती हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इस उत्सव की सबसे खास बात यह भी थी कि इसमें लड़कों या पुरुषों किसी भी तरह की एंट्री नहीं थी। इसमें दुल्हा भी लड़की थी और दुल्हन भी। शादी करवाने से लेकर बाराती और घराती सभी महिलाएं व लड़कियां ही थे। सभी ने उत्सव का पूरा आनंद उठाया।
विज्ञापन
थकान से चूर, सो गई दुल्हन
5 of 5
थककर सो गई दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
पूरे दिन के व्यस्त कार्यक्रम के बाद बच्चों को जमकर थकान भी हुई। हालत यह रही कि दुल्हा दुल्हन बने बच्चे जल्द ही थककर सो गए। इस तरह के नजारे कई जगह देखने को मिले, कुछ बच्चें पार्क में ही तो कुछ घर पहुंचते पहुंचते सो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।