{"_id":"622849dab7d6240a87774580","slug":"rajasthan-weather-update-drop-in-temperature-due-to-rain-and-hailstorm-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश और ओले से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश और ओले से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:29 PM IST
सार
राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं बदले मौसम से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
1 of 6
सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजस्थान में मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव ने आमजन को गर्मी से निजात दिला दी है।
2 of 6
लोगों ने जमा किए ओले
- फोटो : Amar Ujala Digital
उदयपुर, राजसमंद, नागौर, समेत कई जिलों में जमकर ओले बरसे। राजसमंद के कुंभलगढ़ में लगभग पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे कुंभलगढ़ की सड़कों और मैदान में बर्फ की चादर सी बिछी नजर आई। लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
3 of 6
बारिश से सड़कों पर जमा पानी
- फोटो : Amar Ujala Digital
वहीं बदले मौसम का असर अजमेर, पाली, चित्तोड़गढ़ और टोंक में भी देखने को मिला। पाली जिले में कई खेतों में पानी भर गया है। जिससे किसान परेशान नजर आए। वहीं तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजस्थान कई जिलों में तेज बारिश हुई
- फोटो : Amar Ujala Digital
हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में रबी की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश से अभी और तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में करीब 15 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश में छाता लेकर जाता आदमी
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में बारिश और ओला के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है। इस साल भी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। बताया जा रहा है कि इस बार करोड़ों की फसल का नुकसान हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।