राजस्थान के सीकर जिले में हुए भीषण बस हादसे में घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को 12 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में अब तक बस चालक समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल नौ यात्री जयपुर में भर्ती हैं, जबकि 20 घायलों का सीकर में उपचार किया जा रहा है।
Sikar Bus Accident: 70 की स्पीड और मोड़, दीवार में घुसी बस, अब तक 13 मौतें, घायल लड़ रहे 'जंग'; देखें तस्वीरें
Sikar Road Accident News: राजस्थान के सीकर जिले में हुए भीषण बस हादसे में कई परिवारों के 'चिराग' बुझ गए। दीपावली से पहले परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में अब तक 13 की मौत हो चुकी है, जबकि 29 अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले जानिए, कब, कहां और कैसे हुए हादसा?
दरअसल, मंगलवार को एक निजी बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। 35 साल का प्रमोद सिंह बस चला रहा था। दीपावली का समय होने के कारण बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी और चालक प्रमोद करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था। कई बार बस में सवार यात्रियों ने उससे आराम से बस चलाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच बस सीकर के लक्ष्मणगढ़ पहुंची, बस को
जयपुर-बीकानेर रोड की ओर जाना था, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बस पूरी तरह से नहीं मुड़ पाई और फिर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक तरह से बस का करीब-करीब आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे लोगों को निकालकर लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल भेजा। हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें निजी गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक प्रमोद समेत 12 लोगों को मंगलवार को ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आज बुधवार को एक और महिला की मौत हो गई। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 29 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों का जयपुर और 20 घायलों का सीकर में इलाज चल रहा है।
हादसे में इनकी हुई मौत
जाजोद निवासी बनारसी मेघवाल (55), लक्ष्मणगढ़ निवासी आनंद कंवर (40) पत्नी केशव सिंह, खाजूवाला (बीकानेर) निवासी प्रमोद सिंह (35) बस चालक, लक्ष्मणगढ़ निवासी सीमा वाल्मीकि (22), लक्ष्मणगढ़ निवासी विनीता (32), नेछवा के नरसास निवासी कमला (35), सीकर निवासी बाबूलाल (30) पुत्र आसाराम, फतेहपुर निवासी नीरज उर्फ आदित्य मेघवाल (16), सुजानगढ़ निवासी माया देवी (32), लक्ष्मणगढ़ निवासी सरोज पत्नी सुभाष, लक्ष्मणगढ़ निवासी सरोज पत्नी सुभाष, सीकर निवासी गिरधर कंवर पत्नी किशन सिंह और भूमां बासनी निवासी किरण कंवर की हादसे में मौत हो गई है।
हादसे का कारण क्या?
अब तक की जांच में हादसा बस चालक प्रमोद सिंह की लापरवाही के कारण होने की बात सामने आई है। प्रमोद बस तेज रफ्तार में चला रहा था। इस कारण बस पूरी तरह से नहीं मुड़ पाई और फिर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब मामले की जांच लक्ष्मणगढ़ सीओ को सौंपी गई है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हादसे से पहले बस के ब्रेक या स्टेयरिंग तो फेल नहीं हुआ था।
घायलों को 50 हजार, मृतकों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा मिलेगा
भीड़ हादसे की जानकारी लगने के बाद राजस्थान सरकार में मंत्री सुमित गोदारा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिए जाने की बात कही थी। बता दें कि हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्री से सीकर जाकर घायलों से मिलने के लिए कहा था।

कमेंट
कमेंट X