सब्सक्राइब करें

75 किलोमीटर पैदल चलकर शादी से एक दिन पहले घर पहुंचा भारी बर्फबारी में फंसा दूल्हा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 22 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
A day before the wedding groom reached home by covering 75 kilometer on foot in chamba himachal
हिमाचल के कबायली क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के कारण फंसा दूल्हा शादी से ठीक एक दिन पहले 75 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। बेटे के सकुशल घर लौट आने से माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। 
Trending Videos
A day before the wedding groom reached home by covering 75 kilometer on foot in chamba himachal

जानकारी के अनुसार पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में टीमेट बाट पंचायत के विजय सिंह विजय 75 किलोमीटर पैदल चल किलाड़ से किश्तवाड़ पहुंचे। विजय को सुरक्षित छोड़ने के लिए उनका करीबी दोस्त रिंकू भी साथ आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A day before the wedding groom reached home by covering 75 kilometer on foot in chamba himachal

किश्तवाड़ से आगे टैक्सी के जरिए विजय घर पहुंचे। वहीं वीरवार को विजय आज मेहंदी की रस्म है और घर में खुशी का माहौल है। दरअसल कबायली क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी और मौसम का बदला मिजाज एक युगल जोड़े की शादी में अड़चन बन गया था।

A day before the wedding groom reached home by covering 75 kilometer on foot in chamba himachal

शादी के लिए तीन दिन रहने पर भी पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में टीमेट बाट पंचायत के विजय सिंह चंबा नहीं पहुंच पाए थे। परिजन बेटे से 474 किलोमीटर पैदल सफर कर लगन के लिए निर्धारित समय तक घर पहुंचने की बात भी कह रहे थे। 

विज्ञापन
A day before the wedding groom reached home by covering 75 kilometer on foot in chamba himachal
lahul spiti

साथ ही प्रशासन से भी बेटे को घर पहुंचाने की गुहार लगाई गई। मौसम की बेरुखी के चलते हवाई उड़ान न होने से जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई थी। बाट पंचायत के विजय सिंह की शादी जम्मुहार में 22 फरवरी को होनी है। अब आखिरकार शादी से एक दिन पहले विजय सकुशल घर पहुंच गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed