फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल के टॉप-11 में हिमाचल का बेटा, जीत के लिए कुलदेवता से प्रार्थना

Wed, 05 Sep 2018 11:36 AM IST
अनिल कंवर, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
अनिल कंवर, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Wed, 05 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
ankush bhardwaj of kotgarh shimla in top 11 contestants of indian idol 2018
कोटगढ़ के अंकुश भारद्वाज इंडियन आइडल के टॉप-11 में पहुंच गए हैं। टॉप-11 में पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। टीवी पर अंकुश को गाता देखने के लिए लोग उत्सुक हैं। हालांकि, आगे का सफर तय करने के लिए अंकुश को आपके वोट की जरूरत पड़ेगी। 
ankush bhardwaj of kotgarh shimla in top 11 contestants of indian idol 2018
निशांत ठाकुर, चाचा रणधीर शर्मा ने बताया कि लोगों के वोट से अंकुश की राह आसान हो सकती है। उन्होंने लोगों से अंकुश के लिए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। इधर, कुल देवता चतुर्मुख देवता, नाग देवता खाचली और हाटु मंदिर में अंकुश के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। 
ankush bhardwaj of kotgarh shimla in top 11 contestants of indian idol 2018
ठाकुर ने बताया कि अंकुश की घर वापसी पर सम्मान समारोह करवाया जाएगा। माता-पिता को भी सम्मान दिया जाएगा। हिमाचल के लोग वोटिंग कर अंकुश भारद्वाज का हौसला बढ़ा रहे हैं। अंकुश अभी इंडियन आइडल के टॉप-11 में हैं। उनकी आवाज को सोनू निगम ने भी सराहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ankush bhardwaj of kotgarh shimla in top 11 contestants of indian idol 2018
अंकुश ने एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई करने के बाद संगीत को कॅरियर बनाया है। वे अब इसी क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। अंकुश आजकल मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन
ankush bhardwaj of kotgarh shimla in top 11 contestants of indian idol 2018
अमर उजाला से बातचीत में अंकुश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के लोगों के प्यार और परिजनों तथा अभिभावकों के आशीर्वाद से टॉप-11 में हैं। अगर लोगों का आशीर्वाद ऐसा ही बना रहा तो वे खिताब जीतकर ही लौटेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed