सब्सक्राइब करें

हिमाचल के जवान पर गिरा हिमखंड, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में नहीं जले चूल्हे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 21 Feb 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
army jawan rakesh kumar of bilaspur martyred in avalanche in kinnaur himachal

शाहतलाई के गांव घुमारपुर के राकेश कुमार गश्त के दौरान किन्नौर में हिमखंड की चपेट में आने से शहीद हो गए। सूचना मिलने ही क्षेत्र में मातम छा गया है। राकेश कुमार सेना में कार्यरत थे और वर्तनाम में किन्नौर जिला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यहां हिमखंड की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई।

Trending Videos
army jawan rakesh kumar of bilaspur martyred in avalanche in kinnaur himachal

परिजनों को हादसे की सूचना शाम करीब चार बजे मिला जब किन्नौर से राकेश के पिता को फोन आया। सूचना मिलते ही पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राकेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। राकेश अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और बच्चों को छोड़ गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक सैनिक शाहतलाई क्षेत्र से संबंध रखता है। कहा कि सैनिक का पोस्टमार्टम कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
army jawan rakesh kumar of bilaspur martyred in avalanche in kinnaur himachal
वहीं, देर रात जैसे ही पिता चिरंजी लाल को फोन आया तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हादसे की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही लोगों का राकेश के घर पहुंचना शुरू हो गए। वहीं, सूचना मिलने के बाद माता-पिता के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ल रहे।
army jawan rakesh kumar of bilaspur martyred in avalanche in kinnaur himachal

 जबकि पत्नी बेसुध पड़ी हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद घुमारपुर में लोगों के तांता लग गया। पंचायत प्रधान घराण पुनम कुमारी और वार्ड सदस्य रणजीत सिंह ने बताया की सूचना करीब 2 बजे मिली। 

विज्ञापन
army jawan rakesh kumar of bilaspur martyred in avalanche in kinnaur himachal

राकेश कुमार अपने पीछे पिता चिरंजी लाल, माता कौशल्य देवी, पत्नी ममता देवी, दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बड़े बेटे मनीष और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विवेक को छोड़ गए। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया की किन्नौर में हुए हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed