फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयराम कैबिनेट ने हजारों कर्मचारियों को दिया तोहफा, जानिए 20 बड़े फैसले

Tue, 16 Jul 2019 06:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
big decisions himachal cabinet meeting held in shimla on 16 july
- फोटो : अमर उजाला

सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस साल सेब सीजन में सेब का समर्थन मूल्य सिर्फ 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार की एजेंसियां बागवानों से अब सी ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य 8 रुपए प्रति किलो खरीदेंगी।

big decisions himachal cabinet meeting held in shimla on 16 july
- फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को वित्तीय फायदा मिलेगा। मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न सेब उत्पादक क्षेत्रों में 279 सेब खरीद केंद्र स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी है। शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों से निकलने वाला कचरा ठिकाने लगाने की नीति को मंजूरी दी। साथ ही बिजली प्रोजेक्टों के नाम और हिस्सेदारी बदलने पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया। 

big decisions himachal cabinet meeting held in shimla on 16 july

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से शुरू हो रहा है। 11 दिन तक चलने वाला सत्र 31 अगस्त को खत्म होगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। आमतौर पर मानसून सत्र एक हफ्ते से ज्यादा नहीं चलता है। विधानसभा सचिवालय से परामर्श के बाद मानसून सत्र की तिथियां तय कर ली गई हैं। पिछले बजट सत्र में लोकसभा चुनाव के चलते कम बैठकें हो पाने के कारण इस बार मानसून सत्र लंबा होगा। बजट सत्र में 13 सिटिंग ही हो पाई थीं, जबकि साल में 35 सिटिंग पूरी होना जरूरी है। ऐसे में मानसून सत्र की तरह ही आगामी शीत सत्र भी लंबा खिंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
big decisions himachal cabinet meeting held in shimla on 16 july
- फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट ने 6720 जलरक्षकों, पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों के मानदेय में भी 900 से 1000 रुपये की बढ़ोतरी की है। आईपीएच विभाग से संबद्ध वाटर गार्डों का मानदेय 2100 रुपये से बढ़ाकर 3000 करने की स्वीकृति दी। पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों का मानदेय 3000 से 4000 रुपये करने का फैसला लिया है। इसका लाभ हिमाचल के 6220 वाटर गार्डों और 500 पैरा फिटरों और पैरा पंप आपरेटरों को मिलेगा। 

विज्ञापन
big decisions himachal cabinet meeting held in shimla on 16 july
- फोटो : अमर उजाला

सौर गीजर लगाने पर हिमाचल सरकार प्रदेश के तमाम घरेलू उपभोक्ताओं को 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। इससे राज्य में ऊर्जा की भी बचत होगी। इसमें इंस्टाल करने की लागत भी शामिल होगी। यह उपदान 100 और 200 एलपीडी के उपकरणों की स्थापना पर राज्य के तमाम घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर 4 अगस्त, 2019 को शिमला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed