{"_id":"57d8d4d64f1c1b912cd48aa0","slug":"bollywood-actor-salman-khan-arrested-at-india-china-border-by-chinese-army-soldiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर दिखे सलमान खान, और चीन ने कर लिया गिरफ्तार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा पर दिखे सलमान खान, और चीन ने कर लिया गिरफ्तार!
Thu, 15 Sep 2016 11:50 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
संजय ठाकुर/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भारत-चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गए। चीनी सैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सलमान फौजी वर्दी में अरबी घोड़े पर सवार होकर रोहतांग दर्रा पार कर भारत-चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंच गए।
2 of 5
दुश्मन सेना पर बमबारी करते हुए असला बारूद और खाद्य सामग्री खत्म हो जाने पर सलमान खान शीत मरुस्थल में फंस गए। जहां वे भूख मिटाने के लिए मछलियों का शिकार कर रहे हैं। यहां चीन मूल की बंजारन लड़की उनका मार्गदर्शन करती है। लेकिन रात को चीनी सेना के कुछ लोग उन्हें गिरफ्तार कर चीन ले गए।
3 of 5
चौंकिये मत, यह रियल नहीं, रील स्टोरी है। जी हां, ट्यूबलाइट फिल्म के उक्त सीन मंगलवार को दबंग खान के डुप्लीकेट पर रोहतांग के समीप फिल्माए गए। क्लोजप सीन सलमान खान पर शूट किए गए। जबकि लांग शाट पर घोड़े पर हीरोइन को ले जाने के सीन उनके डुप्लीकेट पर फिल्माए गए। तस्वीर में मनाली की एसडीएम ज्योति राणा के साथ सलमान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शूटिंग में फुर्सत के क्षणों में सलमान ने रोहतांग से गुजर रहे फौजियों के परिवारों को आटोग्राफ दिए और फोटो खिंचवाए। स्थानीय कोआडिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान खान राहेतांग दर्रे से नजर आने वाले विहंगम दृश्य को देख दंग रह गए। सलमान अपने मोबाइल से फोटो भी लिए। इधर, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ट्यूबलाइट में एक अहम रोल अदा कर रहे है। जल्द उनका भी शूटिंग के लिए मनाली पहुंचने का कार्यक्रम है। तस्वीर में सलमान के बहनोई आयुष के साथ प्रशंसक ।
विज्ञापन
5 of 5
ट्यूबलाइट को लेकर सलमान काफी इमोशनल बताए जा रहे हैं। फिल्म को रियल टच देने के लिए सलमान खान चीन में भी शूटिंग करेंगे। फिल्म के सहनिर्देशक नीलेश जादवानी ने बताया कि सलमान फिल्म को असली लोकेशन पर भी फिल्माना चाहते हैं। ताकि फिल्म हकीकत के समीप नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।