फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम जयराम ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश, बोले- प्रदेश में चारों सीटें जीतेगी भाजपा

Thu, 28 Mar 2019 02:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Mar 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur pays obeisance in jwalamukhi temple Kangra Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा चारों सीट जीतेगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद कही। सीएम ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।

CM Jairam Thakur pays obeisance in jwalamukhi temple Kangra Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने मंदिर में मुख्य ज्योति की पूजा अर्चना की और माता को चुनरी भी भेंट की। साथ ही दिव्य ज्योतियों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और इस बार चारों सीटें जीतकर मजबूत नेतृत्व बनाएंगे।

CM Jairam Thakur pays obeisance in jwalamukhi temple Kangra Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावो में सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल है जो बहुत बेहतर रहा है, जिसमें देश मजबूत राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है। पाकिस्तान को भी पीएम मोदी ने सबक सिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Jairam Thakur pays obeisance in jwalamukhi temple Kangra Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

इसलिए लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत होगी और देश एक सुरक्षित हाथों में होगा। अनिल शर्मा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अभी तक मंत्री हैं और मंत्रिमंडल में हैं और उन्हें पार्टी का कार्य करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की गरीबों को 72 हजार रुपये देने की घोषणा में हकीकत नहीं है और लोगों को भी सब मालूम है।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur pays obeisance in jwalamukhi temple Kangra Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को क्या विकास मिलेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला को जफ्फी डालते और हंसते हुए कहा कि जल्द ही ज्वालामुखी में आएंगे और विकास की गंगा बहाएंगे। इसके बाद मंदिर प्रशाशन ने उन्हें सिरोपा व माता की फोटो भेंट की। इस मौके पर मंदिर के तहसीलदार जगदीश शर्मा, अमित गुलेरी, ज्योति शंकर शर्मा बब्बू, शुभम कपूर, रजनीश धवाला और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed