फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, शिमला से धनीराम शांडिल और मंडी से आश्रय को मिला टिकट

Fri, 29 Mar 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
congress party candidates in lok sabha election 2019 from himachal
करीब एक सप्ताह तक माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम हिमाचल की चार में से दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने दो बार सांसद रहे और वर्तमान में सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को मैदान में उतारा है।
congress party candidates in lok sabha election 2019 from himachal

मंडी से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से टिकट न मिलने पर आश्रय ने दादा सुखराम के साथ हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है। मंडी में आश्रय के सामने भाजपा के निवर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा होंगे।

congress party candidates in lok sabha election 2019 from himachal

 आश्रय के पिता अनिल शर्मा वर्तमान में जयराम सरकार में मंत्री हैं। उधर, शिमला से धनीराम शांडिल का मुकाबला भाजपा के सुरेश कश्यप से होगा। मैराथन मंथन के बाद भी हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
congress party candidates in lok sabha election 2019 from himachal

प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर कुल 40 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। इन आवेदनों में सिर्फ कर्नल धनी राम शांडिल ही ऐसे आवेदन रहे, जिनको हाईकमान ने पार्टी टिकट देने पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन
congress party candidates in lok sabha election 2019 from himachal
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

हालांकि शिमला सीट से शांडिल को टिकट न देने के लिए शिमला जिले आवेदकों ने मोर्चा तक खोला था। इस विरोध के बाद भी शांडिल शिमला से टिकट झटक गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed