{"_id":"56f5bb230d9ede03bc220de9e12b5092","slug":"crataegus-plant-is-useful-for-heart-attack-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
Thu, 07 May 2015 11:33 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी हार्टअटैक जैसी बीमारी से बचने के लिए दवाइयां खाते रहते हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये पौधा और इसके फल आपके लिए रामबाण साबित होंगे।
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
2 of 5
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में उगने वाला क्रैटागस प्लांट अब हार्ट अटैक से बचाएगा। इस हर्बल पौधे के पत्तों और फल के नियमित सेवन से हार्टअटैक से बचा जा सकता है। हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) पालमपुर के दस वर्ष के शोध में यह तथ्य सामने आया है।
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
3 of 5
सीएसआईआर ने खरगोश और चूहों पर सफल ट्रायल के बाद क्रैटागस प्लांट से हृदय रोग की दवा बनाने का फार्मूला भी तैयार कर लिया है। इस फार्मूले से दवा बनाने के लिए सीएसआईआर पालमपुर अब फार्मा कंपनियों के साथ एमओयू करने की तैयारी में है।इस शोध से जुड़े रहे संस्थान के विशेषज्ञ डा. विक्रम सिंह का कहना है कि क्रैटागस (हॉथोरन) प्लांट लाहौल-स्पीति में पाया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे ‘पड़ाखल’ कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
4 of 5
इस हर्बल पौधे के फल-पत्तों में फेलोलिक्स एवं स्लैवोनोइड्स तत्व पाए गए हैं। ये तत्व एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से रक्त पतला होता है और शरीर में नहीं जमता है। इससे हृदय सामान्य तरीके से काम करता है। सीएसआईआर के प्रधान वैज्ञानिक डा. आरके सूद का कहना है कि इस पौधे के पतों-फलों के नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे दिल की बीमारी ठीक हो सकती है। इसके फलों व पत्तों को पानी या चाय में उबालकर पीने से दिल की बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
यकीन मानिए, हार्टअटैक से बचाएगा आपको ये पौधा
5 of 5
सीएसआईआर का कहना है कि क्रैटागस प्लांट की पैदावार बढ़ाने के लिए नर्सरियां तैयार की जा रही हैं। वन विभाग से इसमें मदद ली जा रही है। पच्चीस सौ और 3000 मीटर की ऊंचाई तक यह पौधा तैयार हो सकता है। नर्सरियों में तैयार कर ये पौधे किसानों को भी मुहैया कराने की योजना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।