{"_id":"598c0f574f1c1ba9248b4891","slug":"himachal-una-baby-body-found-in-khadd-near-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी की इंतहा, खड्ड में मिला किडनैप किए गए डेढ़ माह के मासूम का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी की इंतहा, खड्ड में मिला किडनैप किए गए डेढ़ माह के मासूम का शव
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के ऊना जिले की रक्कड़ कॉलोनी के एक घर से दिनदहाड़े अगवा किए गए डेढ़ महीने के शिशु का शव समीपवर्ती खड्ड से बरामद हुआ है। गांव के ही एक व्यक्ति ने सुबह खड्ड में शिशु का शव देखे जाने की सूचना दी।
2 of 5
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। मामले के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिनभर इलाके को खंगालने पर भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
3 of 5
इस बीच पुलिस ने शिशु के परिजनों समेत एक बच्ची से भी पूछताछ की है। बुधवार को रक्कड़ में बसोली रोड से सटे घर में घुस आए नकाबपोश अपहर्ता राजेंद्र कौर को धक्का देकर उसके 37 दिन के शिशु को लेकर फरार हो गए थे। महिला ने शोर मचाया लेकिन किसी के पहुंचने तक नकाबपोश झाड़ियों की आड़ लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुधवार को घटना के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने रात के अंधेरे में भी खोजी कुत्तों की मदद से अभियान जारी रखा। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वीरवार की सुबह बसोली गांव का ही एक निवासी खड्ड में शौच के लिए गया तो उसे शिशु का शव खड्ड के बीचोबीच पड़ा दिखा। इस व्यक्ति ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं एएसपी मदन लाल कौशल व डीएसपी हैडक्वार्टकर कुलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने परिवार सदस्यों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल के लिए पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।