सब्सक्राइब करें

पता चला आखिर किसने काटी महिला की चोटी और फैला दी अफवाह, तस्वीरें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
truth behind braid chopping in Lucknow.

लखनऊ  के पॉश इलाके में मंगलवार रात एक बजे चोटी कटने की सूचना से पुलिस के साथ-साथ लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति ने ही किसी बात पर महिला की चोटी काट दी है। पुलिस ने तख्त के नीचे से एक कैंची बरामद की है, जिस पर बाल लगे मिले हैं। इसके अलावा कमरे से तलवार और बांका भी मिला है। पुलिस अफवाह फैलाने वाले परिवारीजनों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

truth behind braid chopping in Lucknow.

मामला गोमतीनगर विजयखंड-2 का है। यहां हरदोई के संडीला निवासी राजू कनौजिया किराए पर परिवार के साथ रहता है। रात में पत्नी पूजा के साथ कमरे में सो रहा था। राजू के मुताबिक एक बजे के करीब अचानक बिल्ली नजर आने पर पूजा चीख पड़ी। कमरे की लाइट जलाने पर देखा कि पूजा की चोटी कटकर अलग पड़ी थी। इस पर दोनों ने चीखना शुरू किया।

truth behind braid chopping in Lucknow.

थोड़ी देर में पूजा बेहोश हो गई। शोर सुनकर परिवारीजन और अन्य किराएदार आ गए। चोटी कटी देखकर वह भी दहशत में आ गए। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पीआरवी 0507 पर तैनात कमांडर राम नरेश गौतम, सब कमांडर सुशील कुमार और चालक निहालुद्दीन पहुंचे। इन्होंने मौका मुआयना करने के बाद एसओ को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
truth behind braid chopping in Lucknow.

एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बेहोश पूजा को तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा। एसओ की तलाशी में कमरे से एक तलवार और बांका बरामद किया गया। आधे घंटे बाद तख्त के नीचे से एक टूटी कैंची मिली, जिस पर बाल लगे थे।

विज्ञापन
truth behind braid chopping in Lucknow.

मामले पर एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स का कहना है कि पति ने महिला की चोटी काटी है। अफवाह फैलाकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी महिला का इलाज चल रहा है। होश में आने पर उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed