सब्सक्राइब करें

Dharamshala IPL Match: पंजाब किंग्स के प्रशंसक, पर विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने आए, देखें तस्वीरें

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 11:45 AM IST
सार

आरसीबी के साथ पंजाब किंग्स के प्रशंसक भी कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे। 

विज्ञापन
Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fans, but they came to watch Virat Kohli bat.
धर्मशाला मैच में कोहली के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

धौलाधार की वादियों में स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को विराट कोहली का क्रेज प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोला। आरसीबी के साथ पंजाब किंग्स के प्रशंसक भी कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे। स्टेडियम में पंजाब किंग्स की जर्सी पहन कर मैच देख रहे कई क्रिकेट प्रेमी बोले कि हम पंजाब को स्पोर्ट करते हैं लेकिन बल्लेबाजी कोहली की देखने आए हैं। पूर्वाह्न 11:00 बजे से ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जैसे-जैसे मैच का समय नजदीक आता गया, वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। टॉस होने तक स्टेडियम के आधे से ज्यादा स्टैंड दर्शकों से भर चुके थे। हाथों में टीमों के झंडे, चेहरे पर टीमों के रंग और मोबाइल कैमरों के साथ युवा, बच्चे और परिवार मैच के हर पल को यादगार बनाने में जुटे दिखे। सबसे ज्यादा उत्साह उस समय देखने को मिला, जब अभ्यास सत्र के लिए खिलाड़ी मैदान में उतरे।

विराट कोहली मैदान में पहुंचते ही तालियों- सीटियों से गूंजा स्टेडियम

Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fans, but they came to watch Virat Kohli bat.
धर्मशाला मैच में दर्शक। - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही विराट कोहली मैदान में पहुंचे, पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली से गूंज उठा। दर्शकों ने सीटियों, तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं किंग्स के खिलाड़ियों को भी अपने समर्थकों से भरपूर समर्थन मिला। खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया। मैच शुरू होते ही हर गेंद पर रोमांच बढ़ता गया। बल्लेबाज के बल्ले से जैसे ही चौका निकलता, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठता। छक्का लगते ही दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर झूमने लगते। विकेट गिरने पर भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। दिन का मैच होने के कारण इस मैच में भीड़ भी काफी अधिक थी। स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी मैच की दूसरी पारी शुरू होने तक पहुंचते रहे। मैच समाप्त होने तक धर्मशाला स्टेडियम के लगभग सभी स्टैंड पूरी तरह से पैक हो चुके थे।

Trending Videos

होम ग्राउंड धर्मशाला में पंजाब की हार की हैट्रिक

Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fans, but they came to watch Virat Kohli bat.
क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड धर्मशाला में लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतने के बावजूद टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। शुरुआती ओवरों में भुवनेश्वर कुमार की ओर से दिए गए झटकों से पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में आ गई और टीम अंत तक उबर नहीं पाई। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और भुवनेश्वर कुमार की लगातार स्विंग होती गेंदों को समझ ही नहीं सके। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद मध्यक्रम पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने धर्मशाला में लगाया दूसरा अर्धशतक

Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fans, but they came to watch Virat Kohli bat.
धर्मशाला आईपीएल मैच। - फोटो : अमर उजाला

कोहली अपना जलवा पूरी तरह से बिखेर गए। मैच के दौरान विराट कोहली जब भी बैटिंग के लिए खड़े हो रहे थे, तो पूरा स्टेडियम कोहली... कोहली से गूंजा रहा था। वहीं दूसरी ओर कोहली ने भी दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया। विराट कोहली ने 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने धर्मशाला में आईपीएल में खेले मुकाबला में दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले कोहली ने 11 और 92 रन की पारी खेली थी। वहीं रविवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने मैच के दौरान 58 रन की पारी खेली। इसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में नई पिच भी पंजाब को नहीं दिला सकी जीत

Dharamshala IPL Match: Punjab Kings fans, but they came to watch Virat Kohli bat.
शाॅट लगाते विराट कोहली। - फोटो : संवाद

रविवार को पंजाब किंग्स और आरसीबी का मैच नई पिच पर करवाया गया लेकिन नई पिच भी पंजाब किंग्स को राहत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स के हारने का सिलसिला लगातार जारी रहा। वहीं पंजाब किंग्स की टीम पर अब प्ले ऑफ में पहुंचने का भी संकट बन गया है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी मैच की अंतिम गेंद तक स्टेडियम में ही डटे रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed