फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Wed, 23 Sep 2015 09:27 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Governor of Himachal Pradesh Acharya Dev Vrat in Hamirpur.

अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत से हमीरपुर में जो कोई भी मिला, प्रभावित हो गया। राज्यपाल बुधवार शाम हमीरपुर पहुंचे। अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले राज्यपाल हमीरपुर में खास नहीं, आम से दिखे। फोटो: राजकुमार

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Governor of Himachal Pradesh Acharya Dev Vrat in Hamirpur.

सर्किट हाउस में कुछ पल बिताने के बाद वह गांधी चौक हमीरपुर पहुंच गए। यहां गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही बाजार में घूमने लग पड़े। दुकानदारों से उनके कारोबार के बारे में पूछा। यही नहीं, ट्यूशन पढ़कर लौटते बच्चों से भी बीच सड़क पर गपशप शुरू कर दी। उनकी सादगी देख हर कोई हैरान हो गया।

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Governor of Himachal Pradesh Acharya Dev Vrat in Hamirpur.

हालांकि उनके पीछे-पीछे जिलाधीश हमीरपुर और एसपी समेत अन्य अधिकारी भी साथ रहे। गांधी चौक, माल रोड से होते हुए राज्यपाल बाद में पुलिस थाना हमीरपुर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Governor of Himachal Pradesh Acharya Dev Vrat in Hamirpur.

यहां उन्होंने करीब 7 से 9 मिनट बिताए और पुलिस अधिकारियों से थाने के इतिहास और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ लोगों से सहयोगपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। शहर में घूमने के बाद साढ़े सात बजे राज्यपाल वापस सर्किट हाउस लौट गए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, जब हर कोई हुआ राज्यपाल की सादगी का कायल

Governor of Himachal Pradesh Acharya Dev Vrat in Hamirpur.

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर और एसपी हमीरपुर अजय बौद्ध मौजूद रहे। राज्यपाल वीरवार को हमीरपुर के गौतम कालेज में आयोजित हो रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed