फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस पर सैलानियों के इस्तकबाल को हिमाचल तैयार, होटलों में खास प्रबंध

Sun, 23 Dec 2018 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला/मनाली/डलहौजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला/मनाली/डलहौजी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal is ready to welcome  tourists on Christmas

क्रिसमस पर सैलानियों के इस्तकबाल के लिए हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में खास इंतजाम किए गए हैं। हिल्स क्वीन शिमला, मनाली, डलहौजी और धर्मशाला में 25 दिसंबर के लिए एडवांस में ही 80 फीसदी तक होटल पैक हो गए हैं। होटलियर 30 से 35 फीसदी तक छूट दे रहे हैं।

Himachal is ready to welcome  tourists on Christmas

मनाली स्थित पर्यटन विकास निगम के होटल क्लब हाउस में मंगलवार रात को क्रिसमस क्वीन चुनी जाएगी। यहां कपल डांस, लेमन डांस के अलावा बच्चों के लिए कई स्पर्धाएं होंगी। शिमला के होटल हॉली-डे होम में 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें हिमाचली व्यंजनों के अलावा अलग-अलग तरह के कबाब परोसे जाएंगे। सैलानियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और गजल संध्या का भी आयोजन होगा।

Himachal is ready to welcome  tourists on Christmas

शिमला समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों के स्वागत के लिए होटलों और टूरिस्ट स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने का काम अंतिम चरण में है। बाजारों में दुकानों को खास तरीके से सजाया जा रहा है। हुड़दंगियों पर नकेल के लिए सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। क्रिसमस पर शिमला के क्राइस्ट चर्च और कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal is ready to welcome  tourists on Christmas

रिज मैदान और मालरोड सहित शहर के  बाजारों में सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट बांटेंगे। धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में 30 से 35 प्रतिशत तक की छूट कमरों की बुकिंग पर ग्राहकों को दी जा रही है। डलहौजी में क्रिसमस पर डीजे नाइट और कैंप फायर का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
Himachal is ready to welcome  tourists on Christmas

सैलानियों के लिए दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सैलानियों की सुविधा के लिए दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। सैलानियों की ज्यादा संख्या के चलते दोनों गाड़ियां रोजाना कालका से शिमला पैक पहुंच रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed