फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी, आठ शहरों में पारा शून्य से नीचे

Sat, 29 Dec 2018 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Dec 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
himachal weather report minus degree temperature in eight cities of himachal pradesh

हिमाचल इन दिनों ठंड से कांप रहा है। मौसम के बदले तेवरों के बीच सूबे के आठ शहरों में पारा  शून्य से नीचे चला गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री से भीतर ही रिकार्ड हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच इस बार हिमाचल में आठ साल बाद न्यू ईयर ईव पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

himachal weather report minus degree temperature in eight cities of himachal pradesh

शिमला में इससे पूर्व  31 दिसंबर 2010 को न्यू ईयर ईव पर बर्फबारी हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

himachal weather report minus degree temperature in eight cities of himachal pradesh

शुक्रवार को शिमला सहित सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह- शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही सड़कों पर कोहरा जमना शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report minus degree temperature in eight cities of himachal pradesh

शिमला के अलावा सिरमौर, चंबा, किन्नौर, लाहौल, कुल्लू और मंडी के कई  इलाकों में पानी के पाइप और झरने जमने शुरू हो गए हैं। केलांग, कल्पा, मनाली, भुंतर, सुंदरनगर, डलहौजी, चंबा और सोलन में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वीरवार रात को शिमला-ऊना-हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 0.2, मंडी में 0.1, कांगड़ा में 0.6, धर्मशाला में 3.2 और नाहन में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
himachal weather report minus degree temperature in eight cities of himachal pradesh

शहर                न्यूनतम तापमान
केलांग                    - 11.4
कल्पा                     - 6.0
मनाली                    - 5.4
भुंतर                       - 1.7
सुंदरनगर                - 1.5
डलहौजी                - 1.1
सोलन                    - 1.0
चंबा                       - 0.7

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed