फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HPBOSE 12th Result 2026: पांच किमी पैदल स्कूल पहुंचते थे अंशित, जानें सफलता की कहानी, 6 टॉपर्स की जुबानी

Mon, 04 May 2026 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुलह/पालमपुर/शाहपुर (कांगड़ा)/ऊना/हमीरपुर/सराहां (सिरमौर)।
अमर उजाला नेटवर्क, सुलह/पालमपुर/शाहपुर (कांगड़ा)/ऊना/हमीरपुर/सराहां (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2026 09:06 PM IST
सार

 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। जानें सफलता की कहानी, 6 टॉपर्स की जुबानी...

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2026: Anshit Used to Walk 5 km to Reach School—Discover His Success Story, in the Words of
टाॅपर अंशित कुमार को मिठाई खिलातीं मां। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में सुलह विधानसभा क्षेत्र के गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया है। अंशित के पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं, जबकि माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। अंशित बचपन से ही होनहार विद्यार्थी रहे हैं और दसवीं में इन्होंने 700 में से 674 अंक हासिल किए थे। अंशित ने बताया कि वह बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करते थे और आज इसका परिणाम सबके सामने हैं। आजकल के दौर में जहां युवा पीढ़ी मोबाइल फोन की ओर आकर्षित होती है तो वहीं अंशित ने दिन में केवल एक से डेढ़ घंटा ही फोन चलाया। अंशित बताते हैं कि वह प्रतिदिन अपने घर से स्कूल तक लगभग 4-5 किलोमीटर सफर कर पैदल जाते थे और जरूरत पड़ने पर कभी किसी वाहन चालक की लिफ्ट लिया करते थे। अंशित ने बताया कि वह स्कूल से आकर रात 11:00 बजे तक अपनी पढ़ाई पूरी कर सोते और सुबह 5:00 बजे फिर पढ़ने उठ जाते थे। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के प्रधानाचार्य अजय भाटिया तथा सभी शिक्षकवर्ग ने अंशित को पूरे राज्य में प्रथम आने पर बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू टॉपर अंशित कुमार से फोन पर बात की और बधाई दी। 


HPBOSE 12th Result 2026: Anshit Used to Walk 5 km to Reach School—Discover His Success Story, in the Words of
अयान। - फोटो : संवाद

अयान ने रोजाना चार घंटे पढ़ाई की, सोशल मीडिया से दूरी बनाई
एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा खैरा के अयान ने वाणिज्य संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं। आयान के पिता अजय कुमार निजी बस में परिचालक हैं, जबकि माता रीता ठाकुर गृहिणी हैं। आयान ने कहा कि वह रोजाना से चार घंटे से अधिक पढ़ाई करते थे। इस सफलता के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और मोबाइल फोन से यथासंभव दूरी बनाई रखी। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह अकाउंट बेस्ड मार्केटिंग (एबीएम) कर किसी एमएनसी कंपनी या बैंकिग क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं। खैरा बलूही के रहने वाले आयान ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को दिया है।

HPBOSE 12th Result 2026: Anshit Used to Walk 5 km to Reach School—Discover His Success Story, in the Words of
शायला कश्यप। - फोटो : संवाद

मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए किया, बिना ट्यूशन पाई सफलता
 विज्ञान संकाय में छात्रा शायला कश्यप ने 495 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। शायला के पिता राहुल कुमार दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी होने के साथ घर पर सिलाई आदि का कार्य करती हैं। शायला ने बताया कि वह बिना ट्यूशन के इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए किया है। वह स्कूल के अलावा घर पर पांच से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। छुट्टी का पूरा दिन वह पढ़ाई करती थीं। शायला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी और अध्यापकों को दिया है। वह नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2026: Anshit Used to Walk 5 km to Reach School—Discover His Success Story, in the Words of
यशस्वनी चौहान। - फोटो : संवाद

सात घंटे पढ़ाई कर यशस्वनी टॅापर, सीए बनेंगी
सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की यशस्वनी चौहान ने वाणिज्य संकाय में 491 अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यशस्वनी चौहान ने बताया कि वह रोजाना सात घंटे पढ़ाई करती हैं। यशस्वनी आगे चल कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई का श्रेय स्कूल के अध्यापकों व माता-पिता को दिया है।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2026: Anshit Used to Walk 5 km to Reach School—Discover His Success Story, in the Words of
कृषिका। - फोटो : संवाद

सिविल सेवाओं में अपना भविष्य बनाएंगी कृषिका
सेंट डीआर स्कूल गगरेट से वाणिज्य संकाय से कृषिका ने 491 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृषिका ने बताया कि वह रोजाना छह-सात घंटे पढ़ाई करती हैं। भविष्य में सिविल सेवाओं में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और अध्यापकों को दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed