फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: बेटे ने किया रोड शो, मंत्री पिता धर्मसंकट में, लॉन में काटते रहे घास

Wed, 03 Apr 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नेरचौक/सुंदरनगर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress mp candidate aashray sharma road show in mandi
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के कैबिनेट मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने अपने नए घर बाड़ीगुमाणू के लॉन में घास काटा। सुबह करीब दो घंटे तक वह अपने नए घर में रहे। नए घर का निरीक्षण करने के बाद वह घर लौट गए। इसी बीच घास काटते हुए मंत्री अनिल शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

lok sabha election 2019 congress mp candidate aashray sharma road show in mandi
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि अनिल शर्मा अक्सर अपने नए घर के परिसर में घास काटते हैं लेकिन चुनावी सीजन में घास काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। कहा जाने लगा कि धर्म संकट में फंसे मंत्री जी भाजपा के लिए वोट जुटाने के समय घास काट रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ पिता पंडित सुखराम और बेटा आश्रय शर्मा कांग्रेस वोटों की राजनीति में रोड शो कर रहे हैं। उधर, मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि अक्सर वह नए घर के लॉन में घास काटते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं।

lok sabha election 2019 congress mp candidate aashray sharma road show in mandi
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस का टिकट हासिल करके पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा मंडी पहुंचे। कांग्रेस के बड़े चेहरों की गैर मौजूदगी में दादा-पोते ने सलापड़ से मंडी तक रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। गाड़ियों के काफिले के बीच ओपन जीप में सवार होकर आश्रय और सुखराम ने चुनावी हुंकार भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress mp candidate aashray sharma road show in mandi
- फोटो : अमर उजाला

इस सब के बीच भाजपा के कैबिनेट मंत्री और आश्रय के पिता अनिल शर्मा भी स्वागत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, विक्रमादित्य, कौल सिंह, रंगीला राम राव जैसे बड़े चेहरों के अलावा कुछ स्थानीय नेता भी कार्यक्रम से नदारद रहे। आश्रय कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress mp candidate aashray sharma road show in mandi
- फोटो : अमर उजाला

आश्रय शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि अनिल शर्मा मेरे पिता हैं। उनका आशीर्वाद मेरे सिर पर है। पापा मेरे हैं तो मेरे ही रहेंगे भाजपा के तो बनेंगे नहीं। दो पुराने धुरंधर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व संचार मंत्री प. सुखराम एक हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed