{"_id":"57d037494f1c1b6474317981","slug":"mahasu-devta-worship-at-sirmaur-live-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोंगटे खड़े कर देता है ये डांस, बस चमत्कार से बचती है जान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोंगटे खड़े कर देता है ये डांस, बस चमत्कार से बचती है जान, तस्वीरें
Thu, 08 Sep 2016 11:57 AM IST
योगेंद्र कपिला/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
योगेंद्र कपिला/अमर उजाला, संगड़ाह (सिरमौर)
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आप दहकते अंगारों पर चल सकते हैं? नहीं न। यकीन मानिए हिमाचल के सिरमौर के वियोंग और गत्ताधार गांव में ऐसा हुआ है। लोग दहकते अंगारों पर कूदे ही नहीं बल्कि घंटों तक नाचते भी रहे और उनके पांव को आंच तक नहीं आई। सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है, लेकिन है सौ फीसदी सच।
2 of 8
दरअसल गांव में भाद्रपद मास की पंचमी पर महासू देवता के सम्मान में पांजवी उत्सव मनाया जाता है। रातभर भजन-कीर्तन के दौर के बीच जैसे ही प्राचीन महासू देवगीत गा उठते हैं तो देवखेल में भक्त आग पर कूदने लगते हैं। मंगलवार की रात वियोंग और गत्ताधार में यह नजारा देखने को मिला। यह नजारा देख देवशक्ति के आगे सब नतमस्तक हो गए।
3 of 8
इस देव उत्सव को लेकर गांव के बुजुर्ग, बच्चे भारी संख्या में पहुंचे। यहां तक कि अन्य गांवों के लोगों का भी यहां जमावड़ा लगा रहा। उत्सव के दौरान महासू भक्तों में देवशक्ति आने पर वह दहकते आग के शोलों से खेलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सांयकाल होते ही ग्रामीण महासू देवता के प्रांगण में एकत्रित हुए। वहां पर मोटी-2 लकड़ियों का अलाव जलाया। उसके उपरांत वहां पर पहाड़ी नाटियों का दौर शुरू हुआ। रात करीब 10 बजे जैसे ही महासू देवता का प्रिय गीत ‘बिरसू बोरमी न जाई रे देवा बोरमी न जाई...’शुरू हुआ तो नाटी डालने वाले लोग तितर-बितर हो गए। इस दौरान कई लोग नाचते हुए वहां दहक रही आग में कूद पड़े।
विज्ञापन
5 of 8
घंटों तक बारी-बारी लोग नाचते रहे। मान्यता है कि वह ऐसा तभी करते हैं जब उनके शरीर में देवता प्रवेश करते हैं। यह सिलसिला रात को तीन-चार बार चला। सुबह के वक्त देवभक्त अग्नि को भक्तों ने अपने नंगे पांव से ही मसल दिया। हैरत यह है कि इस दौरान नाचने वालों के पांव में आंच तक नहीं आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।