{"_id":"5d244c9d8ebc3e6cac646717","slug":"many-roads-closed-and-landslide-in-himachal-after-heavy-rainfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, पेड़ गिरे और कई सड़कें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, पेड़ गिरे और कई सड़कें ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल में सोमवार रात और मंगलवार को हुई भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं जबकि चार दर्जन से ज्यादा सड़कें (संपर्क मार्ग) बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर त्रिलोकपुर के पास ल्हासा गिर गया जिसे दोपहर बाद बहाल किया गया। देहरादून-पांवटा एनएच-07 भी पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बाधित रहा।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जांघी पंचायत में बारिश के बाद नाला एक फिर उफान पर आ गया। इससे गांव के कई घरों में मलबा घुस गया। प्रशासन की लापरवाही से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को लेकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि लोग इससे पहले प्रशासन को इससे पहले भी नाले से आए मलबे को हटाने को गांव को सुरक्षित करने की मांग उठाई थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और एक बार फिर नाला गांव के लिए मुसीबत लेकर आया।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
चंबा में चंबा-कोलका मार्ग पर चूंगाड़ी नाले में परिवहन निगम की बस फंस गई। नालागढ़ में चार घंटे की लगातार बारिश से चिकनी नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे निर्माणाधीन चिकनी 5 पुल का वैकल्पिक मार्ग पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, भारी बारिश से प्रदेश के अधिकतम इलाकों के तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।