फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: यहां रहस्यमयी आग में जल रहा घर का सामान, पंडित और तांत्रिक भी बेबस

Tue, 30 Jul 2019 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Mysterious Fire At Moginand Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मोगीनंद के एक घर में पिछले एक हफ्ते से आग की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। इस घर में कभी बेड पर आग लग रही है, कभी कपड़े जल रहे हैं तो कभी पराली से लपटें उठ रही हैं। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है।

Mysterious Fire At Moginand Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बार-बार आग लगने के सिलसिले को एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी को भी माजरा समझ नहीं आ रहा है। घर वालों ने पंडित और तांत्रिक भी बुलाए, लेकिन आग की घटनाओं का सिलसिला नहीं थमा है। अब राजस्व विभाग को मौके पर भेजा गया है। विभागीय टीम इन घटनाओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त को सौंपेगी।

Mysterious Fire At Moginand Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मोगीनंद में ओम प्रकाश के घर में ‘रहस्यमयी’ आग की घटना से पूरा परिवार खौफ के साये में है। बार-बार लग रही आग की वजह से परिवार के लोगों ने घर का सामान बाहर निकाल दिया है। पानी की बाल्टी भरकर रखी जा रही है। गांव के लोग भी आग से बचाव के लिए बारी-बारी पीड़ित परिवार के घर पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Fire At Moginand Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ओम प्रकाश के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि पंडित और तांत्रिक बुलाए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। पूरा परिवार सहमा हुआ है। बार बार आग लगने से डरकर उन्होंने घर का सारा सामान बाहर निकाल दिया है। उधर, उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद अधीनस्थ अधिकारी को मौके का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर जा रहे हैं। प्रशासन समस्या के सामधान का हर संभव प्रयास करेगा।

विज्ञापन
Mysterious Fire At Moginand Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में भी कुछ वर्ष पहले ऐसी ही घटना हुई थी। वहां भी कभी बेड में आग लग जाती थी तो कभी किसी अन्य वस्तु में। प्रशासन ने उस वक्त फोरेंसिक वैज्ञानिकों की टीम मौके पर बुलाई थी। घटना की वैज्ञानिक तरीके से पूरी जांच की गई थी। बाद में वहां पूरा मकान ही जलकर राख हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed