{"_id":"5d28baea8ebc3e6cd710d300","slug":"now-fruits-and-vegetables-will-reached-at-your-home-on-a-phone-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब एक फोन कॉल पर आपके घर पहुंच जाएंगे फल और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक फोन कॉल पर आपके घर पहुंच जाएंगे फल और सब्जियां
अगर आपको ताजे फल और सब्जियां चाहिएं तो मंडी या बाजार जाने की जरूरत नहीं है। बस अपना फोन उठाइए और एक कॉल कीजिए। मनचाहे फल-सब्जियां पैक होकर आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगी।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोलन सब्जी मंडी उपभोक्ताओं को यह सुविधा दे रही है। आम लोगों को ऐसी सुविधा देने वाली उत्तर भारत की यह पहली सब्जी मंडी है। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) सोलन ने शहर में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह पहल की है। मोबाइल नंबर 94594-84699, 98825-41550 पर फल-सब्जी मंगवाए जा सकते हैं। उपभोक्ता को न्यूनतम 200 रुपये तक का ऑर्डर करना होगा।
3 of 5
सोलन सब्जी मंडी में पहुंचा सेब
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि थोक मंडी से लोकल मार्केट तक पहुंचते ही सब्जियों और फलों के दाम दोगुना से अधिक हो जाते हैं। इस कालाबाजारी को खत्म करने के लिए एपीएमसी ग्राहकों तक सस्ते दामों पर फल और सब्जियां मुहैया करवाने के लिए यह सेवा दे रहा है। इस योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एपीएमसी ने व्यापारियों का पंजीकरण किया है। इसमें किसान, आढ़ती और व्यापारियों को जोड़ा गया है। इसमें लोगों को बाजार से सस्ते दामों में सब्जियां मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑनलाइन पोर्टल फेल हुआ तो शुरू कर दी मोबाइल सेवा
इससे पहले सोलन में सब्जियों और फलों को ऑनलाइन मंगवाने के लिए एक पोर्टल बनाया गया था। इसे देश में सबसे पहले यहां पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया था। हालांकि यह सुविधा पोर्टल में आई खराबी के कारण बंद हो गई, लेकिन लोगों को अब मोबाइल फोन से यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
एपीएमसी सोलन की ओर से मोबाइल कॉल पर घर-द्वार ताजी सब्जियां और फल पहुंचाने की सुविधा शुरू की है। समिति की ओर से जारी किए नंबर चल रहे हैं। इसका कोई भी लाभ उठा सकता है। इन फल-सब्जियों के दाम बाजार से सस्ते हैं। लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। - प्रकाश कश्यप, सचिव, एपीएमसी सोलन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।