सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शक्तिपीठों में नए साल पर देवियों के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि, एक लाख से ज्यादा पहुंचे भक्त

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

नए साल पर हिमाचल की शक्तिपीठों और अन्य प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना काल में पहली बार एक लाख से ज्यादा भक्तों ने देवियों के मंदिरों में शीश नवाया। शक्तिपीठों में गुरुवार रात 12 बजे से पहले ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। भक्तों ने मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन कर कोरोना से मुक्ति और सुख-समृद्धि मांगी। 

Trending Videos
One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी शक्तिपीठों में शीश नवाया। नव वर्ष पर कांगड़ा जिले में ज्वालाजी, चामुंडा और बज्रेश्वरी मंदिर में करीब 33 हजार श्रद्धालु आए। वहीं मां नयना देवी में 30 हजार और चिंतपूर्णी में 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों के कपाट सुबह तड़के छह बजे खुल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर में देर शाम तक करीब सात हजार भक्तों ने दर्शन किए। मां चामुंडा के दरबार में 6000 और श्री ज्वालामुखी मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। 

One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

श्री बज्रेश्वरी देवी, मां चामुंडा सहित श्री ज्वालामुखी मंदिर में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपनी पत्नी बसंता देवी, बेटी विजयलक्ष्मी, दामाद गणेश रेड्डी और अन्य रिश्तेदारों के साथ पूजा-अर्चना की। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में माथा टेकने पहुंचे।

विज्ञापन
One lakh devotees pay obeisance at shakti peethas in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मां नयना देवी में श्रद्धालुओं ने 6 लाख 52 हजार नकदी, 662 ग्राम 400 मिली ग्राम चांदी चढ़ाई। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार शाम तक करीब 15000 लोगों ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने 16 लाख की राशि बाबा के चरणों में भेंट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed