{"_id":"61bc2b447892f35fd57c18bd","slug":"plan-a-weekend-trip-to-shimla-fresh-snowafll-in-kufri-narkanda-chamba-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाइए, बर्फ से लदे इन पर्यटन स्थलों का लीजिए नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाइए, बर्फ से लदे इन पर्यटन स्थलों का लीजिए नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अटल टनल रोहतांग के साथ सटे गुफा होटल के समीप बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी।
- फोटो : संवाद
Link Copied
वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे लोगों को हिमाचल की हसीन वादियों के साथ-साथ बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिलेगा। राजधानी शिमला में 25 दिसंबर को दोबारा से बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में हिमाचल आने वाले लोगों की व्हाइट क्रिसमस की आस भी पूरी हो सकती है। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भरमौर, कुफरी, कोठी और केलांग में ताजा बर्फबारी हुई है। गुरुवार रात को शिमला के संजौली और नारकंडा में बर्फ के फाहे हैं। प्रदेश भर में आज बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से राजधानी शिमला और डलहौजी में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
Trending Videos
2 of 7
बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
18 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। शिमला सहित प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम पारा माइनस में पहुंच गया है। गुरूवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -8.0, कल्पा में -4.4, डलहौजी में -2.8, शिमला में -0.2, कुफरी -2.0 और -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भरमौर में बर्फबारी के बीच परीक्षा देने स्कूल जाते छात्र। हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में आज से पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। शिमला के होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पूर्व सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा और मशोबरा में भी सैलानियों का खूब जमावड़ा लग रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी के बाद शहर के होटल कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ ली है। होटलों की ओर से क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पैकेज भी जारी किए हैं। सैलानी शिमला से कुफरी और नारकंडा का रुख कर रहे हैं जिससे शहर के टैक्सी कारोबारियों का काम भी रफ्तार पकड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।