फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में चैत्र नवरात्र के लिए सज गए शक्तिपीठ, ऐसे करें दर्शन

Sat, 06 Apr 2019 03:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी/कांगड़ा/चिंतपूर्णी/नयनादेवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी/कांगड़ा/चिंतपूर्णी/नयनादेवी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Apr 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Shaktipeeths  decorated for Chaitra Navratri in Himachal
शक्तिपीठ हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

आज से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रों के लिए हिमाचल की शक्तिपीठ देशी-विदेशी फूलों, फल-पत्तियों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सज गई हैं। 15 अप्रैल तक मंदिरों में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। चार पहर की आरतियां  होंगी। श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए मंदिरों के कपाट आधी रात दो बजे से खुलना शुरू होंगे।

Shaktipeeths  decorated for Chaitra Navratri in Himachal
नयनादेवी - फोटो : अमर उजाला

नयनादेवी के कपाट 24 घंटों में मात्र ढाई घंटे ही बंद रहेंगे। दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को कतार में नहीं लगना होगा। पुलिस, होमगार्ड और सीसीटीवी से सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। चामुंडा में 21 विद्वान शतचंडी, लघुरुद्र, गायत्री पाठ, रामायण पाठ करेंगे। नवरात्र के दौरान बाहरी राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठों सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में मां के दर्शन के लिए आते हैं।

Shaktipeeths  decorated for Chaitra Navratri in Himachal
ज्वालाजी - फोटो : अमर उजाला

ज्वालाजी समेत देशभर में 1 करोड़ भक्त राम मंदिर निर्माण को करेंगे अनुष्ठान
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए ज्वालामुखी मंदिर में प्रथम नवरात्र और नववर्ष प्रतिपदा से ज्वालामुखी मंदिर में सुबह 6:07 बजे से 7:37 बजे तक अनुष्ठान होगा। विश्व हिंदू परिषद के ज्वालामुखी प्रखंड अध्यक्ष पुजारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि ज्वालाजी समेत पूरे देश में एक करोड़ राम भक्त यह अनुष्ठान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktipeeths  decorated for Chaitra Navratri in Himachal
मां चामुंडा - फोटो : अमर उजाला

मां चामुंडा
सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे और रात दस बजे बंद होंगे। सुबह 8 बजे मां चामुंडा की आरती होगी। सायं 7:30 बजे शाम की आरती होगी। सुबह 8 बजे मां चामुंडा को हलवे और दोपहर 12 बजे हलवे और पूरी का भोग अर्पित होगा। रात 8:30 पर आलू और दूध का भोग लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Shaktipeeths  decorated for Chaitra Navratri in Himachal
मां ज्वालाजी - फोटो : अमर उजाला

मां ज्वालाजी
सुबह पांच से छह बजे पहली आरती और भोग मालपुआ, रबड़ी, पीले चावल, दोपहर 11:30 से 12:30 बजे भोग षटरस, सायं सात बजे से आठ बजे तक भोग पूरी-चना, रात 9 बजे से 9:30 बजे तक भोग ऋतु फल शृंगार। आरती 9:30 से 10 बजे तक, भोग मिश्री, दूध आदि अर्पित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed