बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हिमाचल पहुंचे सैलानियों ने खूब मस्ती की। कुदरत का नजारा देख कई पर्यटक झूमने लगे तो कई बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद करने लगे। वहीं प्रदेश में रविवार को भारी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। प्रदेशभर में तीन एनएच समेत 557 सड़कें यातायात के लिए बाधित रहीं। एचएच 03 दारचा से सरचू, एनएच 205 ग्रांफू से लोसर और एनएच 05 शिमला-रामपुर बंद रहने के साथ-साथ परिवहन निगम के 280 रूट प्रभावित रहे। प्रदेश में 1079 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा जिला के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
Snowfall in Himachal Pradesh: बर्फबारी की ये 30 खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन