{"_id":"61dafe265bbf301153520654","slug":"snowfall-news-himachal-snowfall-images-shimla-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall in Shimla: बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे सैलानियों ने रिज पर की खूब मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in Shimla: बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे सैलानियों ने रिज पर की खूब मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
शिमला: रिज मैदान पर बर्फबारी का आनंद लेते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला पहुंचे सैलानियों ने रिज पर खूब मस्ती की। कुदरत का नजारा देख कई पर्यटक झूमने लगे तो कई बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद करने लगे। हलांकि, तापमान में भारी गिरावट के कारण कई सैलानी होटलों के कमरों में ही दुबके रहे। बहुत से सैलानियों ने होटलों के प्रांगणों में ही बर्फ में मस्ती की। होटल संचालकों की ओर से सैलानियों के लिए अलाव का इंतजाम किया गया था।
Trending Videos
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय कुछ देर के लिए बर्फबारी रुकी तो सैलानी मालरोड और रिज पर भी पहुंचे लेकिन कुछ ही देर में दोबारा बर्फ गिरनी शुरू हो गई। होटलियर एसोसिएशन शिमला के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने रिज मैदान पर मशीनों से हटाई गई बर्फ दो-तीन जगह ढेर लगाकर रख दी है। निगम प्रशासन के अनुसार बर्फ के ये पहाड़नुमा ढेर कई दिन तक सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। रविवार को भी सैलानियों ने इनके आसपास काफी मस्ती की और फोटोग्राफी की। बर्फ से लकदक हुई जाखू की पहाड़ी देखकर भी सैलानी रोमांचित दिखे और इन नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आए।
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी में सड़कों को यातायात के लिए सुचारु बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने शहर का निरीक्षण किया। डीसी आदित्य नेगी सुबह साढ़े 7 बजे ही फील्ड में उतर गए। उन्होंने कैथू से लक्कड़ बाजार सड़क को यातायात के लिए सुचारु बनाने के कार्य की निगरानी की।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
संजौली, ढली, खलीनी, चलौंठी, बाईपास में जाकर स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्गों पर बर्फ साफ करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।