फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 फीट बर्फ में 40 किमी पैदल चलकर पार किया रोहतांग दर्रा, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Apr 2019 05:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
two people crossed rohtang pass in 25 feet snow in himachal
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दो लोग 25 से 30 फीट बर्फ के बीच 40 किलोमीटर पैदल चलकर रोहतांग दर्रे को पार कर कोकसर पहुंचे। पिछले एक सप्ताह से कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ है। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

two people crossed rohtang pass in 25 feet snow in himachal
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में कई जरूरतमंद लोग पैदल रोहतांग दर्रा लांघकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। कोकसर और मढ़ी में बचाव दल की तैनाती और मौसम ठीक होने के बाद लोगों ने रोहतांग दर्रा पैदल पार करना शुरू कर दिया है। 

two people crossed rohtang pass in 25 feet snow in himachal
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को दो स्थानीय लोग राहलाफाल से 40 किलोमीटर पैदल सफर कर 13050 फीट रोहतांग दर्रे को लांघकर कोकसर पहुंचे। उन्हें अभी कोकसर से 30 किलोमीटर दूर मूलिंग पुल तक सफर करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two people crossed rohtang pass in 25 feet snow in himachal
rohtang pass - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रा तक कोकसर से पहुंची टीम के सदस्य बीर सिंह, प्रशिक्षक शेर सिंह बचाव चौकी मढ़ी के प्रभारी निशांत आचार्य ने बताया कि गुरुवार सुबह मनाली से लाहौल जाने वाले दो लोगों को मढ़ी बचाव टीम ने रोहतांग दर्रा तक पहुंचाया।

विज्ञापन
two people crossed rohtang pass in 25 feet snow in himachal
- फोटो : अमर उजाला

कोकसर की टीम ने दो नेपाली मूल के मजदूरों को रोहतांग तक रास्ता बनाकर दर्रा पार करवाया। कोकसर में बिजली और फोन सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं। बचाव चौकी कोकसर के सदस्यों के पास भी मोबाइल सिग्नल नहीं होने से दर्रा लांघने वालों के साथ संपर्क नहीं होने से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed