सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी: पर्यटकों के रोहतांग जाने पर रोक, मनाली-लेह मार्ग बंद

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal: fresh snowfall in rohtang himachal pradesh manali leh road closed
रोहतांग दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल में दो दिन के ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशोहर लेक, व्यास कुंड, मणिमहेश, कुगति, चौबिया, क्वारसी और जालसू में ताजा हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। कुल्लू से काजा और किलाड़ से चंबा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी गई है। शनिवार रात से जारी रिमझिम बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। ऊंचे क्षेत्रों में धुंध भी छाई रही। पारे में गिरावट से ठंड बढ़ गई है।

Trending Videos
weather update himachal: fresh snowfall in rohtang himachal pradesh manali leh road closed
रोहतांग दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

शिमला, कुल्लू, मनाली में बारिश के चलते अधिकतर पर्यटकों को होटलों में ही दुबकना पड़ा। जिला कांगड़ा में धान की कटाई में लगे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि वीकेंड और दशहरा उत्सव के लिए पर्यटक यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। रविवार सुबह पर्यटक रोहतांग दर्रा भी पहुंचे। इस बीच पर्यटकों ने बर्फ के फाहों में मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update himachal: fresh snowfall in rohtang himachal pradesh manali leh road closed
- फोटो : संवाद

हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें लौटना पड़ा। इस संबंध में एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए रोहतांग दर्रा होकर मनाली-लेह मार्ग को बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं।

weather update himachal: fresh snowfall in rohtang himachal pradesh manali leh road closed
- फोटो : संवाद

जिला सिरमौर में रविवार सुबह से रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में शाम तक मौसम काफी खराब रहा। बारिश मटर, लहसुन व अदरक सहित अन्य सब्जियों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।

विज्ञापन
weather update himachal: fresh snowfall in rohtang himachal pradesh manali leh road closed
- फोटो : संवाद

प्रदेश के आठ जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट- हिमाचल के आठ जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में सोमवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। बर्फबारी के चलते पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed